Aaj Ka Rashifal 28 July 2024: दैनिक राशिफल रविवार के अनुसार 28 जुलाई को मंगल नक्षत्र परिवर्तन कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसका सभी राशि पर असर पड़ेगा। मिथुन कन्या समेत 3 राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा। मेष राशि के खिलाड़ियों के लिए अच्छा समय है। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Sunday) ...
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार रविवार को मेष राशि वाले अपनी बात और चतुराई से अपना काम बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति बढ़ेगी। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर काम करना सीखें ।
आज का राशिफल वृषभ राशि रविवार के अनुसार 28 जुलाई का समय वृषभ राशि वालों को शुभ फल देने वाला है। लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वर्ना बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधन सहायक होगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार के अनुसार 28 जुलाई को मिथुन राशि वालों को संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, वर्ना नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि रविवार का संकेत है कि 28 जुलाई को कर्क राशि वालों के व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। आज स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें, शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 28 जुलाई रविवार को सिंह राशि वालों के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक लोगों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार रविवार को कन्या राशि वालों के धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला के अनुसार रविवार को लंबे समय से चले आ रहे आपके पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से आप का ही नुकसान होगा, इसलिए व्यवहार अच्छा रखें, मन शांत रखें।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार रविवार को कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना है, इस पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार अभी आप क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। 28 जुलाई को शांति से फैसला लेना होगा, जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें, इससे लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन को खुश करेगी।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 28 जुलाई को मकर राशि वाले दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ राशिफल रविवार के अनुसार जो करना चाहिए वो करिये, बेकार का समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें, आजीविका के स्तोत्र में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मीन राशिफल रविवार के अनुसार कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है, दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।