राशिफल

Aaj Ka rashifal 3 August: कर्क, तुला समेत 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka rashifal 3 August 2024: दैनिक राशिफल शनिवार 3 अगस्त के अनुसार शनिवार कई राशि के लोगों के लिए बेहद लकी है। कर्क, तुला समेत 5 राशि के लोगों के अच्छे दिन आएंगे। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Saturday ) ...

5 min read
Aug 02, 2024
आज का राशिफल सावन शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल मेष राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 3 अगस्त को मेष राशि वालों के सोचे कार्य समय पर होंगे, इससे मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

August Horoscope: अगस्त में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा छप्परफाड़ पैसा, पढ़ें मासिक राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 3 अगस्त 2024 के अनुसार नए वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

आज का राशिफल शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 3 अगस्त के अनुसार हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रूकावटें दूर होगी। माता पिता से अनबन संभव है।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मिथुन राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि 3 अगस्त के अनुसार शनिवार को प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।

आज का राशिफल कर्क राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार शनिवार 3 अगस्त को सिंह राशि वाले अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा, प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का राशिफल कन्या राशि 3 अगस्त के अनुसार कन्या राशि वाले शनिवार को कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक करना होगा। चोट और चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

आज का राशिफल कन्या राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल तुला राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का राशिफल तुला राशि 3 अगस्त 2024 के अनुसार तुला राशि वालों के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल तुला राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 3 अगस्त 2024 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों को भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें, पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल वृश्चिक राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल धनु राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

दैनिक राशिफल धनु राशि 3 अगस्त 2024 के अनुसार शनिवार को धनु राशि वालों के नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

आज का राशिफल धनु राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल मकर राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार 3 अगस्त शनिवार को समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मकर राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

शनिवार राशिफल के अनुसार 3 अगस्त को कुंभ राशि वाले अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें, उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कुंभ राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

आज का राशिफल मीन राशि 3 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

शनिवार राशिफल मीन राशि 3 अगस्त के अनुसार अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी और यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

आज का राशिफल मीन राशि शनिवार 3 अगस्त 2024

ये भी पढ़ें

Sukra Gochar : सूर्य की राशि में आने वाले हैं शुक्र, 4 राशि के लोगों के आएंगे अच्छे दिन

Also Read
View All

अगली खबर