राशिफल

राशिफल 4 जून 2026: मिथुन, मिथुन, कर्क सहित 4 राशियों को मिल सकता है लाभ, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

Daily Horoscope 4 June 2026: आज का राशिफल 4 जून 2026 में जानें मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन। करियर, धन, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को लेकर ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत दे रहे हैं, पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज की सटीक भविष्यवाणी। (Aaj Ka Rashifal)

3 min read
Jun 03, 2026
Horoscope Today, Daily Horoscope June 4
Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: आज का राशिफल 4 जून 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन (फोटो सोर्स: Design@patrika)

Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: आज का राशिफल (Daily Horoscope) 4 जून 2026 के अनुसार मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को रिश्तों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और चंद्रमा की धनु राशि में स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। जानिए पंडित मुकेश भारद्वाज से अपना (Horoscope Today) दैनिक राशिफल।

मेष राशिफल 4 जून 2026

आज मेष राशि वाले उ उत्साहपूर्वक कार्य करने के लिए लालायित रहेंगे। दूसरों का सहयोग कम मिलने से कार्यों की गति पर असर पड़ेगा। भावनात्मक संबंधों में साथी की बढ़ी हुई अपेक्षाओं के कारण तालमेल बिठाने में परेशानी आएगी। माता-पिता (पेरेंट्स) की योजनाओं के अनुकूल आचरण करने से प्रतिष्ठा मिलेगी।
शुभ रंग: चमकीला सफेद (Bright White) | शुभ अंक: 7

वृषभ राशिफल 4 जून 2026

विचारों की अधिकता के कारण कार्यों की गति थोड़ी धीमी रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में व्यवस्था की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों की इच्छा पूरी करने से मानसिक संतोष मिलेगा। खर्च अनुमान से अधिक हो सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा (Brown) | शुभ अंक: 3

मिथुन राशिफल 4 जून 2026

व्यावसायिक संबंधों में तनाव आने से आर्थिक लाभ प्रभावित हो सकता है। आज आपको सूझबूझ और जिम्मेदारी से काम लेना होगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का विरोध करना महंगा पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: पीच (Peach) | शुभ अंक: 8

कर्क राशिफल 4 जून 2026

आज आप आत्मशक्ति से परिपूर्ण अनुभव करेंगे। सभी पक्षों के बीच तालमेल बिठाते हुए अंतिम लक्ष्य तक पहुँचकर प्रतिष्ठा और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपने शब्दों और व्यवहार पर कुशल नियंत्रण रखने से सामाजिक मंच पर आपकी एक अलग पहचान बनेगी।
शुभ रंग: क्रीम (Cream) | शुभ अंक: 1

सिंह राशिफल 4 जून 2026

सिंह राशि वाले अपने आसपास की व्यवस्थाओं से असंतुष्ट रह सकते हैं। दूसरों की अनुशासनहीनता या उनके क्रियाकलापों का असर आपके कार्यों पर भी पड़ने की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों से स्थिति को संभालने में सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी (Orange) | शुभ अंक: 9

कन्या राशिफल 4 जून 2026

प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। विलासितापूर्ण जीवनशैली पर अनुमान से अधिक धन खर्च हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों में यदि एकाग्रता बनाए रखी, तो उत्कृष्ट सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना भी रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे (Grey) | शुभ अंक: 8

तुला राशिफल 4 जून 2026

न्यायालय से संबंधित विषयों में लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। सार्वजनिक जीवन में पुराने अनुबंध या दायित्व निभाने पड़ेंगे। इंटरव्यू में सफलता की संभावना बन रही है, लेकिन इसके लिए गंभीरता से प्रयास करना होगा।
शुभ रंग: नीला (Blue) | शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशिफल 4 जून 2026

परिश्रम का प्रतिफल तुरंत मिलेगा। भाग्य के समर्थन से रुकी हुई योजनाओं पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। प्रेम संबंधों में साथी की प्रतिक्रिया मनोनुकूल रहना कठिन रहेगा।
शुभ रंग: लाल (Red) | शुभ अंक: 1

धनु राशिफल 4 जून 2026

कार्यस्थल की राजनीति के कारण परेशानी का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों के शब्द तनावपूर्ण हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखना होगा। निवेश किए गए धन को पुनः व्यवस्थित करना होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में समय और धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला (Dark Yellow) | शुभ अंक: 4

मकर राशिफल 4 जून 2026

उच्च अधिकारियों के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों में अपेक्षित सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। शारीरिक मेहनत से जुड़े कार्य जल्दी सफल हो सकते हैं। नई तकनीक सीखने के अवसरों का लाभ उठाएं।
शुभ रंग: कॉफी (Coffee) | शुभ अंक: 6

कुंभ राशिफल 4 जून 2026

दूसरों के परामर्श पर अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना परेशानी का कारण बन सकता है। विरोधी पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। पुराने ऋण (कर्ज) चुकाने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: तांबा (Copper) | शुभ अंक: 5

मीन राशिफल 4 जून 2026

भाई-बहनों के व्यवहार से तनाव महसूस कर सकते हैं। अधिकारों को लेकर की गई वार्ता विफल रहेगी। अनुसंधान और खोजपूर्ण कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज यात्रा करने से बचें (यात्रा टालें)।
शुभ रंग: केसरिया (Saffron) | शुभ अंक: 3

Published on:
03 Jun 2026 02:00 pm