राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: आज का दिन आपके करियर, धन और परिवार पर कैसा रहेगा असर?

Aaj Ka Rashifal- 5 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Aug 05, 2026
Aaj Ka Rashifal 5 August 2026 Daily Horoscope Aries to Pisces prediction
Aaj Ka Rashifal 5 August 2026 - जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 5 August 2026- 5 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी, जबकि कई राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। जानिए 5 अगस्त 2026 का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि को स्वयं पर भरोसा करना होगा। प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहेगा। खेल कूद अंतरराष्ट्रीय व्यापार और अध्यात्म जैसे क्षेत्रों में विशेष रूप से सफल रह सकते हैं।

शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि को ना संभाल सकने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिक खर्च से बजट असंतुलित हो सकता है। प्रेम संबंधों से सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि के प्रदर्शन में सुधार होगा। उच्च अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा। अधिकार में वृद्धि का दिन हो सकता है। व्यर्थ के तनाव लेने से बचे।

शुभ रंग- डार्क ग्रीन
शुभ अंक- 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि को नए कार्यों के लिए आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। मनचाही जगह स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। घर के मांगलिक कार्यों के प्रति अति उत्साह में रहेंगे।

शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक- 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि को कार्यों के परिणाम शीघ्रता से मिलेंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। राजनीतिक मामलों में भाग्य का समर्थन मिलेगा। परिवार की एकजुटता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर संशय की स्थिति बन सकती हैं। सकारात्मक सोच रखनी होगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 9

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि वाले दिन के आरंभ में महत्वपूर्ण वार्ता रखे। इच्छित परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी। आवश्यक सहयोग भी मिलेगा।

शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 4

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि को समस्याओं के बीच संसाधनों की कमी से जूझना पड़ सकता है। पूर्वानुमान गलत जाने का खतरा रहेगा। बुद्धिमान मित्रों की सलाह पर कार्य करें।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक-5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि को संकल्प शक्ति बढ़ानी होगी। परिस्थितियों पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु प्रयत्नशील रहें भाग्य का समर्थन मिलेगा। पुराने सहकर्मीयों से मदद मिलेगी।

शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि वाले कार्यों में निपुणता बढ़ेगी लोगों की आशा का केंद्र रहेंगे। उच्च अधिकारियों से तनाव लेने से बचें। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 1

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि वाले कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में सावधानी रखे। सफलता मिलेगी पर कार्य करने के तरीके की आलोचना हो सकती है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि वाले साझेदारी और दैनिक रोजगार से जुड़े मामलों में सावधानी रखे। अधिक खर्चे लाभ को भी हानि में बदल सकते हैं। यात्रा टालें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 9

Published on:
05 Aug 2026 05:00 am