
Aaj Ka Rashifal 7 August 2026- 7 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी, जबकि कई राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। जानिए 7 अगस्त 2026 का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।
मेष राशि वाले दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहे. हल्की निराशा या उद्विग्नता महसूस होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 7
वृषभ राशि के लिए अगर वास्तविक लक्ष्यों का पीछा किया तो बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का दिन रहेगा। भावनात्मक संबंधों में अतिरिक्त खुशी और प्यार महसूस करेंगे। यात्रा टालें।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 4
मिथुन राशि के लिए व्यवहार कुशलता की कमी से हाथ में आये अवसर निकल सकते हैं। उच्च अधिकारियों की उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 1
कर्क राशि को शैक्षणिक कार्यों में प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। भाग्य से भूमि और भवन से जुड़े कार्यों में धन कमाने के अवसर बनेंगे। गुरुजनों का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8
सिंह राशि के सामर्थ्य और वर्चस्व में वृद्धि होगी। विलासिता पर अधिक धन व्यय करने की योजना बनेगी। विदेश व्यापार से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी।
शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 9
कन्या राशि को महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना होगा। समय की अनुकूलता का सही दिशा में उपयोग करें। विशिष्ट लोगों से मुलाकात प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी।
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 2
तुला राशि को गवर्नमेंट से जुड़े कार्यों में अधिकारियों का समर्थन मिलने में कठिनाई होगी। अति उत्साह में दूसरों की जिम्मेदारी लेने से बचें। प्रेम में आपसी विश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि के लिए संपत्ति और संसाधनों में अभिवृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक बातचीत में भावनात्मक स्थिरता दिखानी होगी। मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।
शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 3
धनु राशि के लिए व्यापार में लाभ की स्थिति दिखाई देगी पर हाथ में आने में कठिनाई होगी। अपेक्षित सहयोग का अभाव महसूस होगा। प्रतिस्पर्धा में पडने से बचना होगा।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 1
मकर राशि को संतान के शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से संचालित करने में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। भावनात्मक फैसले तर्क के आधार पर लेने से बचना होगा।
शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 8
कुंभ राशि को हाथ में आए अवसरों को पूरी योग्यता के साथ पूर्णता तक ले जाना होगा। लाभ हानि का विचार समय पर छोड़ना बेहतर रहेगा। प्रेम में सहयोग रहेगा पर मधुरता कम होगी।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू
शुभ अंक- 4
मीन राशि वालों के विचारों, कार्यों, और योजनाओं की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमो के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 6