राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 April: सिंह, धनु समेत 3 राशियों को गणेशजी का आशीर्वाद, धन लाभ और उन्नति के योग

Aaj Ka Rashifal 9 April 2025: दैनिक राशिफल 9 अप्रैल का संकेत है कि बुधवार को सिंह, धनु समेत 3 राशि के लोगों को गणेशजी और हनुमानजी का आशीर्वाद मिलेगा। आज का राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें अपना भविष्य (Horoscope Today Wednesday)

3 min read
Apr 08, 2025
Aaj Ka Rashifal 9 April 2025 Horoscope Today Wednesday Ganeshji blessings: आज का राशिफल बुधवार 9 अप्रैल 2025

Horoscope Today Wednesday: दैनिक राशिफल 9 अप्रैल 2025 के अनुसार इस दिन कई राशि के लोगों को गणेशजी और हनुमानजी का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी राशि मेष से मीन में से कोई है और भविष्य के संबंध में कई सवाल मन में हैं तो आज का राशिफल ( Aaj Ka Rashifal 9 April 2025) में जानते हैं कि बुधवार को आपको भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं, आपकी आमदनी कैसी रहेगी, पारिवारिक और स्वास्थ्य जीवन कैसा रहेगा। इसके लिए पढ़ें बुधवार राशिफल

ये भी पढ़ें

5 राशियों की किस्मत को बुध का डबल डोज, नीच की राशि में बुध मार्गी और उदय फोड़ देगा नसीब


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 9 अप्रैल के अनुसार बुधवार को मेष राशि वालों को कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 9 अप्रैल के अनुसार बुधवार को बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 9 अप्रैल के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। बुधवार के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।


आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि 9 अप्रैल बुधवार को आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।


आज का राशिफल सिंह राशि (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल सिंह राशि बुधवार के अनुसार 9 अप्रैल को सिंह राशि वालों की लाइफ में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी बुधवार को ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।

ये भी पढ़ेंः


आज का राशिफल कन्या राशि (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल कन्या राशि बुधवार के अनुसार जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियों को सुधारें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।


आज का राशिफल तुला राशि (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक आज का राशिफल बुधवार के अनुसार आपका 9 अप्रैल को पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौजमस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।


आज का राशिफल धनु राशि (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

धनु आज का राशिफल 9 अप्रैल के अनुसार बुधवार को समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।


आज का राशिफल मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

मकर आज का राशिफल बुधवार के अनुसार किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।


आज का राशिफल कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

कुंभ आज का राशिफल 9 अप्रैल के अनुसार बुधवार को व्यापारिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

ये भी पढ़ेंः


आज का राशिफल मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि आज का राशिफल के अनुसार धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

ये भी पढ़ें

Leo Weekly Horoscope 6 To 12 April: सिंह राशि की महिलाओं के लिए न्यू वीक बेहद शुभ, जानें कैसे रहेंगे अगले 7 दिन

Also Read
View All

अगली खबर