राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 June 2026: मेष, कन्या और मीन राशि को आर्थिक लाभ के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का शुभ रंग और अंक

Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मंगलवार का राशिफल पढ़ें और जानें मेष से मीन राशि तक किसे मिलेगा आर्थिक लाभ, करियर में सफलता, प्रेम और स्वास्थ्य में कैसा रहेगा दिन। शुभ रंग और भाग्यशाली अंक भी जानें।

3 min read
Jun 09, 2026
Horoscope Today 9 June 2026
आज का दैनिक राशिफल 9 जून 2026: जानें सभी 12 राशियों का शुभ रंग और भाग्यशाली अंक (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Aaj ka Rashifal 9 June 2026: 9 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। चंद्रमा का मीन राशि में गोचर और सर्वार्थसिद्धि योग का प्रभाव करियर, धन, रिश्तों और स्वास्थ्य पर विशेष असर डाल सकता है। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और कार्यस्थल पर सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां, यात्रा, प्रेम संबंध और निवेश से जुड़े मामलों में भी दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। जानिए पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल, शुभ रंग और भाग्यशाली अंक।

मेष राशिफल (Aaj Ka Rashifal Mesh)

मेष राशि वालों की धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं। खर्चों को सीमित करने में कठिनाई महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। विरोधी छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाकर परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला (Yellow)
भाग्यशाली अंक: 3

वृषभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishabh)

कार्यों और विचारों में विरोधाभास के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। संत प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात आध्यात्मिक उन्नति में सहायक रहेगी। नए व्यवसाय की खोज के लिए वार्ताएँ होंगी। उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी (Purple)
भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन राशिफल (Aaj Ka Rashifal Mithun)

सादगी और स्पष्टता से की गई वार्तालाप, साझेदारी के व्यवसाय में आपसी तारतम्य बिठाने में मददगार रहेगी। उच्च अधिकारियों का दबाव महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग: पीच (Peach)
भाग्यशाली अंक: 6

कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark)

कर्क राशि वालों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक और मित्रों की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है। भाग्य का समर्थन मिलने से लगभग हर क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ रहेंगी। प्रेम संबंधों में दूरी के बावजूद आपसी जुड़ाव बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम (Cream)
भाग्यशाली अंक: 2

सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal Singh)

लगातार बदलती हुई परिस्थितियों में सही निर्णय लेना थोड़ा मुश्किल रहेगा, धैर्य रखें। व्यावसायिक बातचीत में दूसरे पक्ष को अपना प्रस्ताव पहले रखने दें, लाभ में रहेंगे। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी (Orange)
भाग्यशाली अंक: 1

कन्या राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kanya)

सुविधाएँ बढ़ने से आत्मसंतोष का अनुभव करेंगे। पुराने संपत्ति और कानूनी विवादों के हल आपके पक्ष में निकल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। अविवाहितों के लिए मनोनुकूल संबंध के प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ रंग: हरा (Green)
भाग्यशाली अंक: 9

तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal Tula)

कार्यशैली में बदलाव की आवश्यकता रहेगी, नए समीकरण बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों को विश्वास में लेने के लिए प्रयत्नशील रहना होगा। सरकारी व्यवस्था से तनाव की संभावना बन रही है। यात्रा टालना श्रेयस्कर रहेगा।
शुभ रंग: भूरा (Brown)
भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishchik)

कल्पनाशीलता की अपेक्षा वास्तविकता पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। तकनीक का उपयोग बदलने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। भावनात्मक रूप से दूसरों पर निर्भरता घटानी होगी। शारीरिक मेहनत और मानसिक दृढ़ता के जोड़ से बड़े लक्ष्य प्राप्त करने का समय है।
शुभ रंग: लाल (Red)
भाग्यशाली अंक: 6

धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

संतुलित व्यवहार और कार्यों पर स्पष्ट विचारों से बड़े लक्ष्यों को हासिल कर पाएँगे। दूसरे लोग प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे और कार्यस्थल पर प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे (Grey)
भाग्यशाली अंक: 2

मकर राशिफल (Aaj Ka Rashifal Makar)

विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ से आर्थिक तनाव समाप्त होंगे।
शुभ रंग: पिकॉक ब्लू (Peacock Blue)
भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

परिवार से जुड़े विवादित विषयों में सहृदयता दिखानी होगी। आलस्य से बचें, शारीरिक मेहनत से जुड़े रहने का दिन है। पुराना रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग: केसरिया (Saffron)
भाग्यशाली अंक: 5

मीन राशिफल (Aaj Ka Rashifal Meen)

पुराने विवाद सुलझेंगे। सकारात्मक सोच के साथ कार्यों की दिशा बदलेगी। आर्थिक लाभ अपेक्षा से बेहतर रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार अनुकूल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाना होगा।
शुभ रंग: गोल्डन ग्रीन (Golden Green)
भाग्यशाली अंक: 8