राशिफल

Kal Ka Rashifal: बुधवार बनेगा शुभ संयोग! वृश्चिक, मिथुन और मीन को लाभ, पर इन राशियों को रहना होगा सावधान

Kal Ka Rashifal,Tarot Reading in Hindi: बुधवार का दिन बना रहा है विशेष संयोग। कुछ राशियों के लिए यह दिन उन्नति और लाभ का संकेत दे रहा है, जबकि कुछ को सतर्क रहकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का टैरो कार्ड्स के अनुसार विस्तृत राशिफल।

2 min read
Feb 17, 2026
Wednesday 18 February Tarot Rashifal 2026|फोटो सोर्स- Patrika.com

Kal Ka Rashifal, Horoscope 18 February: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है, ऐसे में यह दिन नई शुरुआत, बुद्धि और सौभाग्य का संकेत देता है। इस बार का बुधवार कुछ राशियों के लिए खास संयोग लेकर आ रहा है, जहां वृश्चिक, मिथुन और मीन को लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रहों की चाल और ऊर्जा के बदलाव के बीच क्या कह रहे हैं टैरो कार्ड? आइए टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं भगवान गणेश के दिन कैसा रहेगा 12 राशियों का भाग्य।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal: 15-21 फरवरी इस हफ्ते किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा बड़ा मौका और किसकी बढ़ेंगी चुनौतियां?

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Rashifal 2026)

आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक आई समस्याएँ आपको मानसिक रूप से विचलित कर सकती हैं। प्रभाव और सहयोग की कमी महसूस होगी, इसलिए किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने से बचें। धैर्य और समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Rashifal 2026)

आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय है। पुराने प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियों को टालना ठीक नहीं रहेगा। साथ ही गलत संगति या किसी भी प्रकार की लत से दूरी बनाकर रखें। संयमित जीवनशैली ही आपको आगे बढ़ाएगी।

मिथुन टैरो राशिफल(Gemini Tarot Rashifal 2026)

परिजनों और मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शोध, लेखन या वित्तीय योजनाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Rashifal 2026)


आज किसी से भी धन उधार लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Rashifal 2026)

व्यापार से जुड़ी योजनाओं को गोपनीय रखना ही बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए कभी-कभी समझौता करना पड़ सकता है। आज संयम और संतुलन जरूरी रहेगा।

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Rashifal 2026)

आज दूसरों की समस्याओं में उलझने से बचें। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। यदि आप अपने कार्यों पर फोकस रखेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं। आत्मचिंतन और योजना बनाने के लिए दिन उचित है।

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Rashifal 2026)

कार्यक्षेत्र में कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, लेकिन दोपहर बाद हालात सुधरने लगेंगे। धैर्य बनाए रखें। संतुलित व्यवहार से आप स्थिति को अपने पक्ष में कर सकते हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Rashifal 2026)

आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको सफलता की ओर ले जाएगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है। हालांकि वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। सतर्कता ही सुरक्षा है।

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Rashifal 2026)

जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद संभव है, इसलिए संवाद बनाए रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक संतुलन बना रहेगा।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Rashifal 2026)

किसी छोटी सी गलती से परिवार में तनाव बढ़ सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Rashifal 2026)

स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। शारीरिक पीड़ा या थकान महसूस हो सकती है। अनावश्यक खर्च और मानसिक चिंता से बचने की कोशिश करें। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है।

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Rashifal 2026)

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नियमित आमदनी मिलती रहेगी। छोटी यात्राओं का योग बन सकता है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। धैर्य और व्यावहारिकता बनाए रखें।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 15-21 February 2026 : साप्ताहिक राशिफल 15-21 फरवरी 2026: सूर्य ग्रहण का प्रभाव, मेष से कन्या तक जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

Also Read
View All

अगली खबर