राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal: आज का टैरो संकेत, शनि की कृपा से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, कुछ को धन लाभ तो कुछ को सावधानी

Aaj Ka Tarot Rashifal, 7 March 2026: टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के लिए सतर्क रहने का संकेत लेकर आया है। शनि की चाल का असर भी कई लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का टैरो राशिफल।

3 min read
Mar 06, 2026
Aaj Ka Tarot Rashifal 7 March : टैरो राशिफल 7 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Patrika)

Aaj Ka Tarot Rashifal, 7 March 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार हर दिन ग्रहों की ऊर्जा और परिस्थितियां अलग संकेत देती हैं, जो व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकती हैं। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, 6 मार्च, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए अवसरों से भरा रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए टैरो कार्ड्स क्या संकेत दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Garuda Purana: अगर मृत्यु के वक्त हों ये 4 चीजें, तो नरक की पीड़ा से मिल सकती है मुक्ति

मेष टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mesh)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धन से जुड़ी योजनाओं में रुकावट आ सकती है और खर्च भी बढ़ सकता है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मित्रों का सहयोग आपको मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाल सकता है। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishabh)

वृषभ राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। आज आपका मन किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है और कामकाज में कुछ लाभकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mithun)

मिथुन राशि के लोगों को आज अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शुरुआत में काम थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन लगातार प्रयास से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा।

कर्क टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kark)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामलों में काफी अनुकूल रहने वाला है। नए आय के स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में भी कुछ नई शुरुआत हो सकती है। वहीं, जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Singh)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो विदेशी व्यापार या विदेश से जुड़े कार्यों में लगे हैं। आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kanya)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक रूप से अच्छा दिन साबित हो सकता है। अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है, जिससे आपको राहत महसूस होगी।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

तुला राशि के लोगों को आज अपने रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ मतभेद होने की संभावना है। ऐसे में अपनी बातों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि कठोर शब्द संबंधों में दूरी पैदा कर सकते हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishchik)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको चुनौती देने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपकी समझदारी और सूझबूझ से आप मुश्किल परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे।

धनु टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Dhanu)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्मान और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठों का समर्थन भी मिलेगा। व्यापार या नौकरी से जुड़े कामों में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

मकर राशि के लोगों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी विवाद या परेशानी में फंसने की संभावना हो सकती है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि के लोगों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। काम या किसी अन्य कारण से की गई यात्राएं थोड़ी थकान दे सकती हैं और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। कुछ लोग आज धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चाओं में रुचि ले सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Meen)

मीन राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। समय पर आराम और सही खानपान अपनाने से आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Ram Navami 2026: राम जन्म का पावन पर्व कब है? नोट करें पूजा विधि, व्रत और शुभ मुहूर्त

Also Read
View All

अगली खबर