राशिफल

Chandra Gochar Effect: अक्षय तृतीया पर चंद्रमा करेंगे कमाल, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और सफलता, जानें क्या खरीदना रहेगा आपके लिए सबसे शुभ

Akshaya Tritiya 2026 Special: अक्षय तृतीया पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है। खासतौर पर सुबह के समय किया गया कार्य और खरीदारी आपके लिए लाभदायक रह सकती है। आइए जानते हैं इस दिन आपके लिए क्या खरीदना रहेगा सबसे शुभ।
2 min read
Apr 13, 2026
Akshaya Tritiya 2026 Special, Chandra Gochar Effect,
Chandra Gochar on Akshaya Tritiya|Freepik

Chandra Gochar Effect: इस साल अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026)का पर्व बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस शुभ दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करने जा रहे हैं। 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होने वाला यह गोचर कई राशियों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है। चंद्रमा की उच्च स्थिति के कारण अक्षय तृतीया और इसके बाद के कुछ दिनों तक विशेष रूप से तीन राशियों को धन, सफलता और शुभ अवसरों का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां और इस दिन क्या खरीदना आपके लिए रहेगा सबसे शुभ।

वृषभ राशि

इस दिन चंद्रमा आपकी ही राशि में उच्च के होकर प्रवेश करेंगे, जो आपके लिए बेहद खास रहेगा। इस गोचर से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। जो लोग लंबे समय से निवेश कर रहे हैं, उन्हें अब अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।करियर में भी आप बेहतर निर्णय लेने में सफल होंगे, जिससे नई संभावनाएं खुल सकती हैं। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे।

क्या खरीदें?
चांदी के सिक्के या आभूषण खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। यह आपके जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लाएगा।

कर्क राशि

चंद्रमा का गोचर आपके लाभ भाव में होने जा रहा है, जो आपके लिए अत्यंत शुभ संकेत है। चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

क्या खरीदें?
चांदी की पायल खरीदना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इससे आपके अटके हुए कार्य पूरे होने लग सकते हैं।

कन्या राशि

इस गोचर के दौरान चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में रहेंगे, जो भाग्य और धर्म का स्थान माना जाता है। यह समय आपके लिए नई उपलब्धियों का द्वार खोल सकता है।व्यापारियों को लाभदायक डील मिल सकती है और छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी। कठिन विषय भी अब आसान लगने लगेंगे।

क्या खरीदें?
कांसे के बर्तन खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। इससे घर में सकारात्मकता और शुभता का वातावरण बनेगा।

Updated on:
13 Apr 2026 09:44 am
Published on:
13 Apr 2026 09:44 am