राशिफल

Ank Jyotish Mulank: सूर्य जैसा तेज, जन्म से ही अमीर होते हैं इस मूलांक के लड़के, जीते हैं लग्जरी लाइफ और हासिल करते हैं बड़ी सफलता

Ank Jyotish Mulank: सनातन धर्म में मूलांक और भाग्य का विशेष महत्व बताया गया है। इससे व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार एक ऐसा मूलांक भी होता है, जिसके जातक जन्म से ही अमीर होते हैं और राजा की तरह जीवन व्यतीत करते हैं।
2 min read
Mar 26, 2026
mulank 1 people personality, numerology about number 1, number 1 people traits, numerology,
Mulank Personality Traits: जन्म से अमीर होते हैं इस मूलांक के लड़के|फोटो सोर्स- Freepik

Ank Jyotish Mulank:अंक ज्योतिष में हर मूलांक का व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिनसे जुड़े लोग जन्म से ही खास किस्मत लेकर आते हैं। इन मूलांक के लड़कों में सूर्य जैसा तेज, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता देखने को मिलती है। ये लोग न सिर्फ करियर में तेजी से आगे बढ़ते हैं, बल्कि धन-दौलत और लग्जरी लाइफ भी हासिल करते हैं। इनकी किस्मत अक्सर इनका साथ देती है, जिससे इन्हें जीवन में बड़े मौके मिलते हैं। आइए जानते हैं कौन सा है वह मूलांक, जो अपने जातकों को बनाता है खास और सफल।

1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस अंक का स्वामी सूर्य होता है, जो आत्मबल, ऊर्जा और अधिकार का प्रतीक है। यही वजह है कि इस मूलांक के लोग बचपन से ही आत्मविश्वास से भरे होते हैं और जीवन में कुछ बड़ा करने की चाह रखते हैं।

Mulank 1 Personality: जन्मजात लीडर और मजबूत व्यक्तित्व

मूलांक 1 के लोग स्वभाव से नेतृत्व करने वाले होते हैं। इन्हें किसी के निर्देशों में काम करना पसंद नहीं होता। ये अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं और उसी राह पर चलते हैं। इनके अंदर एक अलग चमक होती है, जो लोगों को प्रभावित करती है। चाहे पढ़ाई हो या करियर, ये हमेशा आगे रहने की कोशिश करते हैं।

निडरता और संघर्ष से सफलता

इस मूलांक के जातक बेहद साहसी और निडर होते हैं। जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, ये पीछे हटने वालों में से नहीं होते। कई बार इन्हें अपने काम या व्यापार में रुकावटें झेलनी पड़ती हैं, लेकिन ये हार नहीं मानते। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर अंततः सफलता हासिल कर ही लेते हैं।

आध्यात्मिक जुड़ाव और ईश्वरीय कृपा

मूलांक 1 के लोगों पर सूर्य और भगवान शिव की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग अगर नियमित पूजा-पाठ करें तो इनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आध्यात्मिकता इनके निर्णयों को मजबूत बनाती है और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करती है।

किनके साथ बनती है अच्छी समझ

मूलांक 1 के लोगों की सबसे अच्छी बनती मूलांक 5 के साथ है। इनके बीच तालमेल और समझ बेहतरीन रहती है। इसके अलावा मूलांक 3 के साथ इनका संबंध सहयोग और संतुलन से भरा होता है। वहीं मूलांक 9 के लोग भी हर परिस्थिति में इनका साथ देते हैं।

उपाय जो बदल सकते हैं भाग्य

रविवार के दिन सूर्य को जल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़ या मूंगफली का दान करने से भाग्य मजबूत होता है। सोमवार को शिव पूजा और व्रत रखने से मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है, जिससे जीवन में संतुलन बना रहता है।

Published on:
26 Mar 2026 11:22 am