
Aaj Ka Rashifal Shukravar: शुक्रवार वैशाख प्रदोष के दिन कई राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। दैनिक राशिफल 25 अप्रैल 2025 (Daily Horoscope Today 25 April 2025 ) संकेत कर रहा है कि इस दिन किसी राशि के व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सुधरेगी तो किसी को भाग्य का साथ मिलेगा।
वहीं किसी का पारिवारिक जीवन खुशियों भरा रहने वाला है तो किसी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानिए अपना भविष्य
आज का राशिफल मेष राशि शुक्रवार के अनुसार 25 अप्रैल को मेष राशि वालों को भावनात्मक निर्णय लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घर परिवार में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। नए व्यापार को प्रारंभ करने के लिए आर्थिक व्यवस्था करने में लगे रहेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि 25 अप्रैल के अनुसार शुक्रवार को वृषभ राशि वालों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे, निजी कार्यों को पर्याप्त समय न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने का मन होगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 25 अप्रैल के अनुसार दिनचर्या में बदलाव लाना अति आवश्यक है, समय रहते जरूरी कार्य को पूरा करें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। आर्थिक समृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का कर्क राशिफल 25 अप्रैल के अनुसार शुक्रवार को मनोवांछित कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। मकान दुकान निर्माण में आ रही परेशानी दूर होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है, जमीन जायदाद के सौदे सफल होंगे।
आज का सिंह राशिफल 25 अप्रैल 2025 के अनुसार सिंह राशि वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, पेट से संबंधित परेशानी रहेगी। सुख साधनों पर खर्च होगा, यात्रा के योग बनेंगे।
आज का कन्या राशिफल 25 अप्रैल 2025 के अनुसार कन्या राशि वालों के सोचे कार्य समय पर होंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्य पूरे होंगे, दिन की शुरुआत में काफी दौड़ धूप करना पड़ सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा, साथ ही निवेश शुभ रहेगा।
तुला आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025 के अनुसार व्यापार में आ रहे विघ्न समाप्त होंगे, प्रेम संबंध में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं। घर परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक आज का राशिफल 25 अप्रैल के अनुसार वृश्चिक राशि वाले शुक्रवार को अपनी जिद को छोड़ें और समय रहते सही निर्णय लें। जिम्मेदारी को सही से निभाएं, अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। न्याय विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
धनु आज का राशिफल 25 अप्रैल के अनुसार आपकी कार्यशैली से अधिकारी खुश होंगे, नौकरी में मनचाहा पद और कार्य मिलने से खुश रहेंगे। आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे, व्यवसाय विस्तार के योग बन रहे हैं।
आज का मकर राशिफल शुक्रवार के अनुसार दूसरों की निंदा करना बंद करें, झूठ बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। भाइयों से संबंध कमजोर होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझे रहेंगे।
आज का कुंभ राशिफल शुक्रवार के अनुसार दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें, परिजनों से संबंध कमजोर होंगे। बहनों का व्यवहार मन को दुखी करेगा, वैवाहिक चर्चा सफल होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
आज का राशिफल मीन राशि 25 अप्रैल के अनुसार अपनी आदतों को सुधारें, क्रोध पर नियंत्रण रखें वर्ना किसी बड़े नुकसान की आशंका है। नए संबंध बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, नए संपर्क स्थापित होंगे।