
Rashi Anusar Tilak Benifits of tika on forehead: राशि अनुसार तिलक लगाने के फायदे
Rashi Anusar Tilak Benifits: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार माथे पर रोज तिलक लगाना चाहिए (Benifits Of Tika On Forehead)। ऐसा संभव न हो तो मंदिर जाने या पूजा के मौके पर तिलक जरूर लगाना चाहिए। यह जीवन में शुभता लाता है, अच्छी ऊर्जा का संचार करता है।
ज्योतिष शास्त्र में भी माथे पर तिलक लगाने के फायदे बताए गए हैं। मान्यता है कि माथे पर तिलक लगाने से शांति मिलती है और जीवन में सफलता, तरक्की आती है, जबकि राशि अनुसार तिलक लगाने से इसका फल और बढ़ जाता है। राशि अनुसार टीका लगाने से स्वामी ग्रह प्रबल होता है।
इसका व्यक्ति को बड़ा लाभ मिलता है, शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है। इससे शनि राहु केतु जैसे अशुभ ग्रहों के प्रभाव से भी राहत मिलती है। जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं कि राशि अनुसार कौन सा तिलक लगाना शुभ होता है।
मेष राशिवालों को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए। आपके राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसका संबध लाल रंग है। इस कलर के तिलक लगाने से सभी कार्य में सफलता मिलती है।
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक्र का संबध सफेद रंग से है।
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए मिथुन राशि के लोगों को अष्टगंध का तिलक लगाना शुभ होता है।
कर्क राशिवालों पर चंद्रमा की कृपा दृष्टि रहती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
सिंह राशिवालों का सूर्य मजबूत होता है। आपके लिए लाल रंग का तिलक लगाना शुभ होता है।
कन्या राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक माथे पर लगाना चाहिए। यह आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा।
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक्र का संबध सफेद रंग से है।
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। आपको लाल सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।
इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। आपको पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इसलिए मकर राशिवालों को भस्म या काले रंग का तिलक लगाना शुभ फल देता है।
कुंभ राशिवालों को हवन की राख का तिलक लगाना चाहिए। इसे आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।
मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि के जातकों को पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए।
योग विशेषज्ञों के अनुसार माथे के बीच के स्थान जिस जगह तिलक लगाया जाता है यानी त्रिवेणी संगम पर (शरीर की 3 नाड़ियों का मिलन स्थान) शरीर का आज्ञाचक्र होता है। यह ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। तिलक लगाने से ये चक्र उद्दीप्त होता है, जिससे व्यक्ति का मन शांत और एकाग्र होता है।
ज्योतिषाचार्य व्यास के अनुसार इसी कारण माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति में तेज की वृद्धि होती है और वह स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता है। धार्मिक रूप से हम सब रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का तिलक लगाते हैं।
लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तिलक राशि के अनुसार लगाया जाए तो ये कहीं ज्यादा प्रभावी होता है। इसे लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है और व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैं। व्यक्ति दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करता है।
Updated on:
24 Apr 2025 01:58 pm
Published on:
24 Apr 2025 01:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
