
Aaj Ka Rashifal Shanivar: शनिवार को मेष से मीन तक की राशियों के लोगों के लिए दिन कैसा रहेगा, मां महागौरी और शनि देव का आशीर्वाद किसे मिलेगा। आमदनी, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य कैसा रहेगा, यह जानिए उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण से (Horoscope Today 5 April 2025)
आज का राशिफल मेष राशि 5 अप्रैल के अनुसार शनिवार को धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि 5 अप्रैल 2025 के अनुसार शनिवार को आप अपने आत्मविश्वास सफलता हासिल करेंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि 5 अप्रैल शनिवार के अनुसार आपकी जीवन शैली और रहन सहन से लोग प्रभावित होंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि 5 अप्रैल शनिवार के अनुसार मामूली विवाद को ज्यादा लंबा न खींचे। कार्ययोजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर बना सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय बिताएंगे।
दैनिक राशिफल सिंह राशि 5 अप्रैल शनिवार के अनुसार सिंह राशि वालों के वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल रहेंगे और सफल होंगे। आपके जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकता है, सावधानी और सतर्कता से काम करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कन्या राशि 5 अप्रैल के अनुसार शनिवार को कन्या राशि वालों का भाग्योदय संभव है। मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करें, फिजूल बोलना बंद करें। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तों में आ रहीं दूरिया कम होंगी।
तुला राशिफल शनिवार के अनुसार 5 अप्रैल को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जरूरी कार्य करने में समय बीतेगा, कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों के सुलझने में समय लग सकता है। भूमि भवन संबंधित निर्णय तुरंत लें।
ये भी पढ़ेंः
वृश्चिक राशिफल शनिवार 5 अप्रैल को नए संपर्क कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं, रूके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में नम्र बनें। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
धनु राशि आज का राशिफल 5 अप्रैल के अनुसार इस राशि के लोग शनिवार को धनु राशि वाले कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। नए कार्य की शुरुआत अनुकूल होगी। भूमि के विवाद में उलझ सकते हैं।
मकर राशि आज का राशिफल 5 अप्रैल के अनुसार शनिवार को शनि की इस राशि के लोग इच्छा के विपरीत कार्य होने से क्रोध में रहेंगे। जोखिम के कार्यों को न करें, नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है।
कुंभ राशि आज का राशिफल 5 अप्रैल शनिवार के अनुसार व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझ कर करें। आप की कार्यशैली को देख कर अधीकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
मीन आज का राशिफल शनिवार के अनुसार 5 अप्रैल को पारिवारिक कलह के कारण तनाव में रहेंगे। बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। बिना विचार किए कोई काम न करें।