Aaj Ka Rashifal : 8 मई 2026 को ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए खास बदलाव लेकर आ सकती है। करियर, धन, रिश्तों और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Horoscope Today 8 May 2026: 08 मई 2026 को चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होने जा रहा है, जिससे कई शुभ योगों का निर्माण होगा। ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। इस दिन कुछ राशियों को करियर और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। अचानक धन लाभ, रुके हुए कार्यों में गति और मनोकामना पूर्ति के भी योग बन रहे हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 08 मई का दिन।
कार्यों में गति धीमी रहेगी, पर स्थिरता के साथ कार्य आगे बढ़ेंगे। जल्दबाजी या प्रतिस्पर्धा से बचना होगा। परिवार की ओर से रूखा व्यवहार चिंता का कारण बन सकता है। सरकार से जुड़े कार्यों में रुकावटें दूर होंगी।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 3
व्यक्तिगत कौशल और मशीनरी से जुड़े लोगों के लिए बेहतर दिन हो सकता है। परिवार या मित्रों के बीच निराशाजनक माहौल को ठीक करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक: 7
पुरातात्विक व खनिज के व्यापार या कार्य से लाभान्वित होने की संभावना बन रही है। वार्तालाप में शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा व्यापार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 6
ऊर्जावान महसूस करेंगे। साझेदारी व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। भावनात्मक रिश्तों को संभालने की आवश्यकता रहेगी। एक-दूसरे की मदद से पुराने तनाव कम होंगे और मधुरता लौटेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 8
कूटनीतिक प्रयास सफल रहेंगे। विरोधियों को संभालने की दक्षता प्रभाव में वृद्धि करेगी। नई जिम्मेदारियों को सोच-समझकर हाथ में लेना होगा। मित्रों या परिजनों को स्वास्थ्य के मुद्दे पर मदद करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7
एकाग्रता के साथ शिक्षा, अनुसंधान या कार्यों में गंभीर विषयों को पूरा करने का सही समय है। प्रेम संबंधों में निराशाजनक शुरुआत के बाद स्थितियां सामान्य होंगी। शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 3
कार्यों में दौड़-धूप बनी रहेगी। मेहनत का तत्काल फल मिलने से संतोष अनुभव करेंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में फंसने से बचना होगा। पेरेंट्स के साथ बातचीत को स्नेहपूर्ण रखना होगा। पारिवारिक तनाव कम होंगे।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 2
कार्यकुशलता, मेहनत और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता से विपरीत परिस्थितियों में भी परिणाम अपने पक्ष में करने में सफल रह सकते हैं। भाई-बहनों का समर्थन पाने में मुश्किल अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: कॉपर
शुभ अंक: 5
बौद्धिक कौशल और कार्यकुशलता से पिछली सफलताओं को दोहराने का मौका मिल सकता है। लाभ की मात्रा कम रहने पर भी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी।
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 1
उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नई तकनीक और कड़ी मेहनत के साथ कार्य में दक्षता बढ़ेगी। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के बल पर बदलाव करने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: पीकॉक ब्लू
शुभ अंक: 9
कार्यों के परिणाम मन मुताबिक नहीं मिलने से थोड़ी निराशा महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समय रहते संभालना होगा।
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 8
दैनिक रोजगार बेहतर रहेगा। व्यवस्था सुधार के लिए पर्याप्त समर्थन जुटा लेंगे। शिक्षार्थियों को शैक्षणिक कार्य में अनुशासन लाना होगा, अन्यथा प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने का खतरा रहेगा। संतान से बातचीत को तनावपूर्ण होने से रोकना होगा।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 4