Mangal Gochar Rashifal 2026 : 11 मई 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे रूचक राजयोग और विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। जानें मंगल गोचर का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव, करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर असर।
Mangal Gochar Rashifal 2026 : 11 मई 2026 को साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान रूचक राजयोग और विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार मंगल 21 जून 2026 तक मेष राशि में रहेंगे और इस दौरान कई राशियों के भाग्य खुल सकते हैं। यह गोचर साहस, आत्मविश्वास, धन, करियर और राजनीतिक परिस्थितियों पर गहरा प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं मंगल के मेष राशि गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा।
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं मंगल का मेष राशि (Mars in Aries 2026) में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।
मेष राशि को अपने लक्ष्यों में सफलता हासिल होगी। इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा लव-लाइफ में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
वृषभ राशि के जातक इस गोचर के दौरान वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विवाद होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आमदनी भी बढ़ेगी। तरक्की भी मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात और यश और मान बढ़ेगा।
कर्क राशि वालों की इस गोचर के दौरान आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।
सिंह राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा। करियर में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को भी मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ होगा। प्रमोशन का योग बनेगा। इस गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा। इसके साथ ही नौकरी का भी योग बन सकता है। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि वालों को संतान की तरफ से लाभ मिलेगा। बेवजह खर्च बढ़ सकता है।
मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। इस दौरान रूके हुए कार्य भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। तरक्की के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति में थोड़ा दवाब बढ़ेगा।