राशिफल

Masik Rashifal: मार्च का महीना शुरू, इन लोगों की चमकने वाली है किस्मत, जानें आपके लिए कैसा रहने वाला यह महीना

Masik Rashifal/Monthly Horoscope/March ka Rashifal: इस बार मार्च 2023 का महीना ज्योतिष की गणना के मुताबिक कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बताएंगे आपके इस इस सवाल का जवाब...
4 min read
• •
Updated: 1 Mar 2023, 12:25 PM IST
march_month_horoscope_masik_rashifal_march_rashifal.jpg

Masik Rashifal/Monthly Horoscope/March ka Rashifal: अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि मार्च का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? तो आपको बता दें कि इस बार मार्च 2023 का महीना ज्योतिष की गणना के मुताबिक कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बताएंगे आपके इस इस सवाल का जवाब...

कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, शनि उदय भी

ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबिक इस माह में कई ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। तो शनि उदय भी होंगे और कई ग्रह अपनी चाल भी बदलेंगे। इसका सभी राशियों के जीवन पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा। दरअसल मार्च महीने में 5 महत्वपूर्ण ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहे हैं। 6 मार्च को इस माह का पहला ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन करेगा। पंचांग के मुताबिक 6 मार्च 2023 को शनि ग्रह कुंभ राशि में उदय होंगे। वर्तमान में शनि अस्त हैं। इसके बाद इन ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा-

ये चार बड़े ग्रह करेंगे गोचर
- 12 मार्च 2023- शुक्र का मेष राशि में परिवर्तन
- 13 मार्च 2023- मंगल का मिथुन राशि में परिवर्तन
- 15 मार्च 2023- सूर्य का मीन राशि में परिवर्तन
- 31 मार्च 2023- बुध का मेष राशि में परिवर्तन

मार्च 2023 का राशिफल : मेष
मार्च का महीना इस राशि के लोगों के लिए धन हानि लेकर आएगा। इसलिए अलर्ट रहें। निवेश कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। इस समय आपकी वाणी खराब हो सकती है, जिससे आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। ऑफिस में आपके प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आर्थिक स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत निर्णय लेने के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।

जरूर करें ये उपाय- राहु की शांति का उपाय करें, सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से लाभ मिलेगा।

मार्च 2023 का राशिफल : वृष राशि
वृष राशि वालों को इस माह में अपने स्वभाव के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका उग्र स्वभाव विवाद की स्थितियों पैदा कर सकता है। ऑफिस में दूसरों की बुराई करने से बचें। धन के मामले में सोच-समझ कर निर्णय लें। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। चोट लगने के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। खानपान के मामले में लापरवाही बरतने के कारण डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है।

जरूर करें ये उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, मंगलवार को हनुमान चलीसा या सुदंरकांड का पाठ करने से लाभ मिलेगा।

मार्च 2023 का राशिफल : मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना मिला- जुला साबित होगा। धन की कमी के कारण कुछ कार्य बाधित हो सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश सोच समझ कर करें। बिना पड़ताल के धन से जुड़े कार्यों को करने से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्टूडेंट हैं, तो परीक्षा का तनाव रहेगा। लाइफस्टाइल में सुधार की बेहद जरूरत है। आलस से दूर रहें।

जरूर करें ये उपाय- गणेश जी की पूजा करें। शनिवार के दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करने से लाभ होगा।

मार्च 2023 का राशिफल : कर्क
मार्च का महीना कर्क राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह आप नए कार्यों की नींव रख सकते है। चिकित्सा और वकालत के पेशे से जुड़े हैं, तो मान- सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचें। दांपत्य जीवन में माह के मध्य में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स अपने समय को लेकर अनुशासित रहें।

जरूर करें ये उपाय- शनि देव की पूजा करें। त्रयोदशी की तिथि में प्रदोष काल में भगवान शिव को जल चढ़ाने से लाभ होगा।

मार्च 2023 का राशिफल : सिंह
मार्च का महीना इस राशि के लोगों के लिए तनाव का समय रहेगा। पेंडिंग कार्यों को पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। ऑफिस में टारगेट पूरा करने का प्रेशर आप पर रहेगा। कुछ सहयोगियों के कारण स्वभाव और वाणी में परिवर्तन नजर आएगा। खिलाडिय़ों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्टूडेंट्स को आलस का त्याग करना होगा और लक्ष्य पर फोकस करना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।

जरूर करें ये उपाय- गणेश जी की पूजा करें। बुधवार के दिन दूर्वा चढ़ाने से लाभ मिलेगा।

मार्च 2023 का राशिफल : कन्या
कन्या राशि वालों को इस महीने में सफलता मिल सकती है। इस महीने से चली आ रहीं आर्थिक परेशानियां कुछ कम होना शुरू हो जाएंगी। बचत की दिशा में उठाए गए कदमों से लाभ मिलने की उम्मीद की जा सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। डायबिटीज है तो उसे कंट्रोल रखें। खानपान के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। ससुराल से आपको कुछ सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

जरूर करें ये उपाय- लक्ष्मी जी की पूजा करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को उपहार देने से लाभ होगा।

Updated on:
1 Mar 2023, 12:25 PM IST
Published on: