राशिफल

Monthly Tarot Card Reading January 2026 : टैरो राशिफल जनवरी 2026: तुला से मीन राशि वालों के लिए खुलेंगे सुनहरे अवसर

Monthly Tarot Card Reading January 2026 : जनवरी 2026 का टैरो राशिफल : जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल का पहला महीना। करियर, प्यार और सेहत की सटीक भविष्यवाणियां यहाँ पढ़ें।

4 min read
Dec 28, 2025
Monthly Tarot Card Reading January 2026 : टैरो मासिक राशिफल जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Monthly Tarot Card Reading January 2026 : जनवरी 2026 टैरो राशिफल: ये महीना बस नया कैलेंडर नहीं है, बल्कि नई शुरुआत और ताजगी लेकर आया है। साल की पहली हवा में कुछ अलग ही जोश है, और टैरो कार्ड्स भी आपको इशारे दे रहे हैं—अब वक्त है अपनी ऊर्जा को सही रास्ते पर लगाओ, बीते वक्त से सीखो और आगे बढ़ो। इस बार कार्ड्स बताते हैं कि तुला से मीन तक। हर किसी के लिए कुछ न कुछ बदलने वाला है। कोई अपने करियर में नई ऊंचाइयां छुएगा, तो किसी को अपने रिश्तों या सेहत की तरफ ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। कुछ के लिए ये महीना ठहराव और आत्म-चिंतन का है, तो कुछ के लिए हिम्मत दिखाने का। तो चलो, जानते हैं टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जनवरी 2026 आपके लिए क्या खास लेकर आया है।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल जनवरी : साल 2026 का पहला महीना आपके लिए कैसा रहेगा? जानें टैरो कार्ड्स के खास संकेत

तुला टैरो मासिक राशिफल (Libra Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, जनवरी 2026 तुला राशि वालों के लिए स्थिरता और आत्म-चिंतन का महीना है। अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करें। नए साल की शुरुआत शांत तरीके से करें। कामकाजी और निजी जीवन में संतुलन बनाएं। ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी बदलावों पर विचार करें। पुराने मामलों को सुलझाएं और नए नज़रिए से ज़िंदगी को देखें।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पाचन और हृदय संबंधी समस्याओं का। नौकरी ढूंढने वालों को धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और अपने कौशल को निखारें। नौकरीपेशा लोगों को बॉस का सहयोग मिलेगा। कुछ दबाव हो सकता है, लेकिन मेहनत से सब ठीक हो

वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Tarot Card Readings)

वृश्चिक राशि वालों के लिए जनवरी 2026 आत्मविश्वास और साहस से भरपूर रहेगा। यह समय अपनी बातचीत करने के तरीके को बेहतर बनाने का है। छोटी यात्राएं नए अवसर ला सकती हैं। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और कड़ी मेहनत करते रहें। टीम वर्क पर ध्यान दें। छोटी अवधि के निवेश, जैसे म्यूचुअल फंड, फायदेमंद हो सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए समय अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी न करें।

प्रेम के मामले में नयापन और अच्छी बातचीत रहेगी। अविवाहितों को नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो दोस्ती से शुरू होकर प्यार में बदल सकता है। पहले से रिश्ते में लोग अपने साथी के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। भाग्यशाली दिन 5, 15 और 23 हैं। लाल रंग शुभ रहेगा। गले और सांस की समस्याओं का ध्यान रखें।

धनु टैरो मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए जनवरी 2026 स्थिरता और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। यह समय अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और परिवार के साथ संबंध बेहतर बनाने का है। आत्मनिर्भरता और स्पष्ट बातचीत सफलता की कुंजी होगी। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। बॉस और सहकर्मियों से अच्छे संबंध रखना जरूरी है।

किसी खास प्रोजेक्ट में भागीदारी से पहचान मिल सकती है। आर्थिक रूप से यह महीना स्थिर रहेगा। बचत बढ़ेगी और खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। प्रेम के मामले में स्थिरता और गहराई रहेगी। अविवाहित लोगों को दोस्तों के ज़रिए किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है। रिश्ते में लोगों को आपसी बातचीत सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। भाग्यशाली दिन 6, 14 और 25 हैं। सुनहरा रंग शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्यार और तालमेल रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

मकर टैरो मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि वालों के लिए जनवरी 2026 नए दृष्टिकोण और ऊंचाइयों तक पहुंचने का समय है। अपनी ऊर्जा और प्रयासों से आप दूसरों पर प्रभाव छोड़ेंगे। अहंकार से बचें और दूसरों की राय का सम्मान करें। अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करें और योजना बनाकर आगे बढ़ें। नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए यह समय अपने कौशल दिखाने और नए अवसर पाने का है। नौकरीपेशा लोगों को नेतृत्व की भूमिका और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम के मामले में यह महीना गर्मजोशी और आत्मविश्वास से भरा होगा।

अविवाहितों को अपने आकर्षण के कारण नए रिश्ते शुरू करने का मौका मिलेगा। पहले से रिश्ते में लोगों के बीच समझदारी बढ़ेगी। भाग्यशाली दिन 9, 18 और 30 हैं। नीला रंग शुभ रहेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, खासकर इंजीनियरिंग, गणित और प्रबंधन के छात्रों को सफलता मिलेगी।

कुंभ टैरो मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए जनवरी 2026 अपनी ऊर्जा को फिर से संगठित करने और जीवन की प्राथमिकताओं पर विचार करने का समय है। इस महीने आपको अपनी आंतरिक भावनाओं और जीवन के उद्देश्यों को समझने का मौका मिलेगा। यह समय पुराने मुद्दों को सुलझाने और आत्म-चिंतन करने का है। अगर किसी प्रोजेक्ट में रुकावट आ रही है, तो खुद पर भरोसा रखें और नई रणनीति बनाएं।

सामाजिक गतिविधियां कम हो सकती हैं, लेकिन करीबी लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी ढूंढ रहे लोग धैर्य रखें और अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से तैयार करें। यह समय कुछ नया सीखने और अपने कौशल सुधारने का है। पैसे के मामलों में सावधान रहें। फालतू खर्चों से बचें और बजट बनाएं। रिश्ते में लोग समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान देंगे। भाग्यशाली दिन 10, 17 और 28 हैं। बैंगनी रंग शुभ रहेगा। पारिवारिक मामलों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। माता-पिता के साथ बातचीत बढ़ाएं और उनकी देखभाल करें।

मीन टैरो मासिक राशिफल (Pisces Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि वालों के लिए जनवरी 2026 आकांक्षाओं और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। अपने लक्ष्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास और दूरदर्शिता आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। दूसरों की सलाह सुनें और सामूहिक प्रयासों में भाग लें। अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करें और सकारात्मक रहें। नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए यह समय नेटवर्किंग करने का है। किसी बड़े संगठन में काम करने का मौका मिल सकता है।

शेयर बाजार या अन्य योजनाओं में निवेश के लिए समय अच्छा है। प्रेम के मामले में नई संभावनाएं और स्थिरता आएगी। अविवाहितों के लिए दोस्तों के ज़रिए किसी खास व्यक्ति से मिलने का योग है। रिश्ते में लोग रोमांटिक पल बिता सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलना या पारिवारिक समारोह खुशी बढ़ा सकता है। छात्रों के लिए यह समय मेहनत और नई उपलब्धियों का है।

ये भी पढ़ें

Masik Rashifal January 2026 : मासिक राशिफल जनवरी 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का भविष्यफल

Also Read
View All

अगली खबर