राशिफल

Rashifal-19 October 2021: शरद पूर्णिमा के दिन इन राशियों पर बरसाएंगी देवी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार?

क्या कहते हैं मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 को आपके ग्रह?

4 min read
Oct 18, 2021
horoscope

किसी भी कुंडली में चंद्र की स्थिति ही राशि का ज्ञान कराती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मंगलवार Tuesday, 19 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 19 October 2021 आज का मेष राशिफल
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें।

Taurus Daily Horoscope 19 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें।

Gemini Daily Horoscope 19 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव से दूरिया बढ़ सकती हैं। फालतू विवादों से दूर रहें।

Cancer Daily Horoscope 19 October 2021 आज का कर्क राशिफल
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। उचित रहेगा कि बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। दूसरों के मामलों में न पड़ें, अन्यथा नुकसान आपका ही होगा।

IMAGE CREDIT: patrika

Leo Daily Horoscope 19 October 2021 आज का सिंह राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। अपने विवेक से काम करें। न्यायालय से जुड़े मामलो में लापरवाही बिलकुल न करें।

Virgo Daily Horoscope 19 October 2021 आज का कन्या राशिफल
सामाजिक कार्यों मे आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते हैं।

Libra Daily Horoscope 19 October 2021 आज का तुला राशिफल
नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद सम्भव है।पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। बोलने से पहले खुद समझे की करना क्या है? और उसके बाद अपने कहे अनुसार कार्य को पूरा करने में लग जाएं।

Scorpio Daily Horoscope 19 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे, लेकिन समझदारी से काम करना होगा। उचित रहेगा कि आज पैसों के लेनदेन से बचें, अन्यथा धोखा होने के योग हैं।

Sagittarius Daily Horoscope 19 October 2021 आज का धनु राशिफल
आज अपने कैरियर पर ध्यान दें। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर नही रखने से नुकसान हो सकता है।

Capricorn Daily Horoscope 19 October 2021 आज का मकर राशिफल
कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है। नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे।

Aquarius Daily Horoscope 19 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। खर्च की अधिकता से बचें। क्रोध पर संयम रखें। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Pisces Daily Horoscope 19 October 2021 आज का मीन राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें।

Read more -Monthly Horoscope 2021: अक्टूबर 2021 में इन राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?

Also Read
View All