
Saptahik rashifal 14 July To 20 July 2024: जुलाई का नया सप्ताह शुरू होने वाला है, रविवार से शनिवार तक का सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ फल ला रहा है। नए सप्ताह में दो राशि के लोगों को अत्यधिक धन लाभ होगा। साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन तक जानें अपना भविष्य ….
जुलाई का तीसरा सप्ताह तुला राशि वालों के लिए शानदार है। इस समय भाग्य साथ देगा और अचानक धन लाभ होगा। इस समय तुला राशि वाले व्यापार विस्तार में सफल होंगे। इस समय नए संबंध बनेंगे और रूके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। 14 जुलाई से 20 जुलाई के सप्ताह में तुला राशि वाले जोशीले रहेंगे। इस सप्ताह नौकरी और व्यवसाय में तरक्की हासिल करेंगे। अधिकारियों से अच्छा तालमेल रहेगा, और वो आपकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे। तुला राशि वालों का नए सप्ताह में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हनुमानजी की पूजा अर्चना लाभदायक होगा।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई का सप्ताह मंगल की इस राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। इस समय स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में लाभ मिलेगा। हालांकि कुछ समस्याएं होंगी, अधिक श्रम और संघर्ष करना होगा। इस सप्ताह वाहन सुख में कमी आएगी। यात्रा में सावधानी रखनी होगी, वर्ना कोई नुकसान हो सकता है। संतान संबंधी समस्या का भी समाधान होगा। इस समय पराक्रम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह मिलने वाले मौकों पर ध्यान दें, पत्नी और बच्चों के साथ समांजस्य रहेगा। आप अविवाहित हैं तो अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार अगले 7 दिन धनु राशि वालों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। ऊर्जा में कमी नजर आएगी, इस समय अधिक भागदौड़ रहेगी। व्यापार में छोटी-छोटी समस्याओं से मानसिक तनाव बनेगा, हालांकि इससे आप निपट लेंगे। धनु राशि वालों को नए सप्ताह में धन लाभ होगा। परिवार में सामंजस्य नहीं रहेगा। इस हफ्ते धनु राशि वाले अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। ऐसा काम न करें, जिससे कोई मुश्किल हो। प्रियजनों से नए सप्ताह में विवाद हो सकता है। अंतिम तीन दिनों में ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में आपकी प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में साथी का व्यवहार आपको प्रसन्न करेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई का सप्ताह इस राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस सप्ताह आपका कोई अपना नाराज है तो उसे मनाने में सफल हो जाएंगे। जो भी नई योजनाएं बना रहे हैं, उसको क्रियांवित कर लेंगे। यदि नौकरीपेशा हैं तो नई जिम्मेदारी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप काम के साथ व्यायाम को महत्व दें। कन्याओं को भोजन कराएं, लाभ होगा।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। आपका काम में मन लगेगा, इससे अधिकारी भी खुश होंगे। आपके काम की तारीफ होगी। इस समय परिवार का भी साथ मिलेगा, परिवार के सदस्यों को नई और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। आलस्य न करें, जीवनसाथी से संबंध सुधारें। सप्ताह के आखिरी तीन दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें।
ये भी पढ़ेंः
मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई के सप्ताह में आपकी समस्याएं खत्म होती नजर नहीं आएंगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो थोड़ा सावधान रहना होगा। आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन चिंता होगी। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां दूर होंगी। लेकिन धन निवेश और विदेश के कामों में तरक्की मिलेगी, लेकिन मेहनत करनी होगी। इस सप्ताह संकट मोचक हनुमान का पाठ करें।