
Weekly Horoscope 14 July To 20 July: नए सप्ताह में मेष, वृषभ समेत इन 3 राशियों को धन लाभ, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य
Weekly Horoscope 14 July To 20 July 2024: जुलाई का नया सप्ताह शुरू होने वाला है, रविवार से शनिवार तक का सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ फल ला रहा है। नए सप्ताह में मेष, वृषभ समेत 3 राशि के लोगों को धन लाभ होगा। साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या तक जानें अपना भविष्य ….
साप्ताहिक मेष राशिफल के अनुसार आने वाले 7 दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ हैं। इस समय मेष राशि वालों को आय के नए मौके मिलेंगे, जो भी योजना बनाएंगे वो सफल होंगी। यदि आप नौकरीपेशा में हैं तो अगले सात दिन मेष राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नए सप्ताह में मेष राशि वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से अनबन है तो इस समय यह खत्म हो जाएगा। 14 जुलाई से 20 जुलाई के सप्ताह में विद्यार्थियों को पुराना रूटीन अनमना कर सकता है। साथ ही अगले दो दिनों में कार्यस्थल पर आपका दबदबा रहेगा। सेहत अच्छी रहने से प्रसन्नता होगी। इस समय मछली को आटा खिलाना शुभफल देगा।
साप्ताहिक वृषभ राशिफल के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई के सप्ताह में अटके काम पूरे होंगे। इस समय धन कमाने के नए अवसर भी मिल सकते हैं। यदि नौकरीपेशा लोग हैं तो तलाश अभी खत्म नहीं होगी। इस सप्ताह कोई नकारात्मक समाचार मिल सकता है। संभव है कि बिना मन के कुछ काम नौकरी में करना पड़ सकता है। इस सप्ताह सेहत में गिरावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही राहत मिल जाएगी। नए सप्ताह में वैवाहिक जीवन सुखद होगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे अंक मिलेंगे। सप्ताह के अगले दो दिनों में घर परिवार से सहयोग मिलेगा। सगे भाई बहनों से सामंजस्य रहेगा। इस हफ्ते गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई का नया सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। नए हफ्ते में मिथुन राशि वालों को धन कमाने का कई मौका मिलेगा। इस समय आपके सभी काम समय पर होंगे। इस समय विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, हालांकि वो सफल नहीं होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। मिथुन राशि के स्टूडेंट्स इस समय कोई नया हुनर सीखेंगे। इस हफ्ते आप लोगों की सेहत दुरुस्त रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं अगले दो दिन काम पूरा करने के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय हनुमान चालीसा का पाठ करना फायदेमंद होगा।
कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में किसी का बुरा न सोचें, जिस काम के लिए मन से प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस समय जरूरी दस्तावेज संभाल कर रखना होगा। व्यापारी हैं तो किसी को भी उधार न दें, विद्यार्थियों का मन भटक सकता है। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। पहले दो दिन सेहत अच्छी रहेगी। वहीं साप्ताहिक राशिफल का संकेत है कि इस सप्ताह शारीरिक क्षमता अच्छी रहेगी, जिससे आप आजीविका संबंधी लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे। इस हफ्ते गणेश जी का दर्शन करें, समय अनुकूल होगा।
ये भी पढ़ेंः
सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कामका दबाव कम होगा, आराम मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। यदि कारोबारी हैं तो काम में तेजी आएगी। इस समय सेहत पर ध्यान दें, इस हफ्ते चोट आदि की आशंका रहेगी। विद्यार्थियों का समय बेकार के काम में बर्बाद होगा। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा, बाहर के कामों के चलते आपको भाग-दौड़ करनी होगी। इस हफ्ते खर्च बढ़ सकता है, पत्नी के साथ अनबन हो सकती है। भगवान शिव का दर्शन लाभदायक रहेगा।
साप्ताहिक कन्या राशिफल के अनुसार कन्या राशि के ऐसे लोग जो रोजगार की तलाश में हैं, उनके रास्ते की बाधा दूर होगी। कारोबारी हैं तो व्यस्तता बढ़ेगी। इस सप्ताह जो भी योजना बना रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सेहत की समस्याएं सामने आ सकती हैं, उपचार की जरूरत पड़ेगी। पक्षियों को दाना डालें।
ये भी पढ़ेंः
Updated on:
15 Jul 2024 06:33 pm
Published on:
13 Jul 2024 09:54 pm
