राशिफल

Saptahik Rashifal 19 To 25 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल : मेष से कन्या तक किसे मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

Weekly Horoscope 12 To 18 April 2026 : इस सप्ताह चंद्रमा के गोचर और ग्रहों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करेगी। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ की सटीक भविष्यवाणियां। 19 से 25 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। Saptahik Rashifal 19 To 25 April 2026 :

5 min read
Apr 17, 2026
Saptahik Rashifal 19 To 25 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 19–25 अप्रैल 2026

Saptahik Rashifal 19 To 25 April 2026, साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल 2026 : 19 से 25 अप्रैल 2026 का यह साप्ताहिक राशिफल आपके जीवन में मानसिक शांति से लेकर आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति तक के बदलाव का संकेत दे रहा है। सप्ताह की शुरुआत वृषभ राशि में चंद्रमा के साथ स्थिरता और सुकून लेकर आएगी, जबकि मिथुन में प्रवेश करते ही संवाद और विचारों में तेजी आएगी। कर्क में चंद्रमा भावनाओं को गहराई देगा और सिंह में पहुंचकर आत्मविश्वास व रचनात्मकता को नई ऊंचाई मिलेगी।

इस दौरान मेष राशि में सूर्य आत्मबल बढ़ाएंगे, वृषभ में शुक्र सुख-सुविधाओं को मजबूत करेंगे, वहीं मीन राशि में बुध के प्रभाव से संवाद में सतर्कता जरूरी रहेगी। मंगल और शनि का प्रभाव आपकी अंतर्दृष्टि को मजबूत करेगा, लेकिन सही निर्णय के लिए संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। यह सप्ताह दिल और दिमाग के बीच सही तालमेल बैठाने का समय है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए मेष से लेकर कन्या राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल।

ये भी पढ़ें

Ketu Gochar 2026: केतु गोचर 2026: इन 3 भाग्यशाली राशियों के लिए शुरू हो रहा है 8 महीनों का ‘स्वर्ण युग’

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि | Saptahik Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ के सहयोग से पदोन्नति या ट्रांसफर की इच्छा पूरी होगी। कामकाजी महिलाओं का घर और कार्यस्थल दोनों जगह सम्मान बढ़ेगा।

सप्ताह के मध्य में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी बड़े मामले में राहत मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में हो सकता है या आपके विरोधी समझौते के लिए राजी हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं की चालें विफल होंगी। व्यापार से जुड़े जो लोग लंबे समय से अपने व्यापार को बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं उन्हें इस सप्ताह वह फलीभूत होती नजर आएगी।

सप्ताह के अंत तक रोजगार की तलाश करने वालों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ प्रगाढ़ होंगे और आपको लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल वृष राशि | Saptahik Rashifal Vrishabh Rashi

वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ है। इस सप्ताह के पहले भाग में आपको धन और सुख दोनों मिलेंगे। इस दौरान आप विलासिता की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे। घर में किसी बहुप्रतीक्षित वस्तु के आने से खुशी का माहौल रहेगा। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी।

सप्ताह के मध्य में करियर-बिजनस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद साबित होगी और इच्छित सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से भूमि व भवन संबंधी विवाद सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति विरासत में मिलेगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आपको विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है।

परिवार में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि | Saptahik Rashifal Mithun Rashi

मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह सौभाग्य से भरा है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम पूरे होते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे और उन्हें मनचाही तरक्की और पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। करियर-बिजनस के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। व्यापार से जुड़े प्रयास उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ते नजर आएंगे और किसी पूर्व योजना में किए गए निवेश से भारी मुनाफा मिलेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी शुभचिंतक की मदद से परिवार या लव पार्टनर के साथ उत्पन्न मतभेद दूर होंगे। घर से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने में आपको अपने पिता का विशेष सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखेंगे तो उसके स्वीकार होने की संभावना है, वहीं पहले से चले आ रही लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी। खानपान का ध्यान रखें अन्यथा पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि | Saptahik Rashifal Kark rashi

कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कड़ी मेहनत और प्रयास के बाद ही किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकेगी। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

सप्ताह के मध्य में अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इस अवधि में भूमि एवं भवन संबंधी विवाद गहरा सकते हैं। मजदूर के रूप में काम करने वाले लोगों को धन संचय करने में कठिनाई होगी। बिजनस करने वाले लोगों का पैसा बाजार में फंस सकता है।

सप्ताह के दूसरे भाग में आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने और जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचना होगा। लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें, अन्यथा बदनामी होने की आशंका है। खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि | Saptahik Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस अवधि में किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में घर और कार्यस्थल के बीच तालमेल बनाए रखने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

व्यापार से जुड़े लोग बाजार में तेजी का फायदा उठा सकेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घर संबंधी विवाद सुलझ जाएंगे। रिश्तेदारों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। पैतृक संपत्ति प्राप्ति में रुकावट दूर होंगी, जिससे आपकी मानसिक चिंताएं कम होंगी।

सप्ताह के दूसरे भाग में अचानक किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। यात्रा सुखद साबित होगी और आपके संपर्क बढ़ेंगे। सप्ताह के अंत में विलासिता की वस्तुओं या घर की मरम्मत आदि पर खर्च हो सकता है। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि | Saptahik Rashifal Kanya Rashi

अप्रैल के इस सप्ताह कन्या राशि वालों को इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि सावधानी की कमी से दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में आपको घर और बाहर अपना काम बहुत ही सावधानी से करना होगा।

इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपके लिए चिंता का बड़ा कारण बनेगी। नौकरीपेशा लोगों पर अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह के बिना इस दिशा में कदम न उठाएं।

सप्ताह के पहले भाग की तुलना में सप्ताह का दूसरा भाग कुछ राहत भरा रह सकता है। इस अवधि में आशा के अनुरूप सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के स्रोत बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। कन्या राशि वालों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है। लव लाइफ में अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें।

ये भी पढ़ें

Guru Gochar 2026 Kark Rashi: कर्क में गुरु का गोचर 2026: इन 6 राशियों के लिए शुरू होगा 12 साल का सबसे सुनहरा समय
Also Read
View All