राशिफल

Saptahik Rashifal 22–28 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल 22–28 मार्च 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बन रहे गजकेसरी व शुक्रादित्य राजयोग

Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026 : 22 से 28 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। इस सप्ताह शुक्र मेष में प्रवेश करेंगे और गजकेसरी, शुक्रादित्य व नवपंचम राजयोग बन रहे हैं। जानें किन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

3 min read
Mar 20, 2026
Saptahik Rashifal 22–28 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल 22–28 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा, बन रहे 3 बड़े राजयोग (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026 : मार्च 2026 का चौथा सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जहां शुक्र का मेष राशि में प्रवेश कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। साथ ही गजकेसरी राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग और नवपंचम राजयोग जैसे प्रभावशाली योग बन रहे हैं, जो भाग्य को मजबूत करने का संकेत देते हैं।

रामनवमी से लेकर दुर्गाष्टमी तक के शुभ पर्वों के बीच यह सप्ताह कई लोगों के लिए सफलता, धन लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, खासतौर पर 5 राशियों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल…

ये भी पढ़ें

Chandra Guru Yuti 2026 Mithun: मिथुन में चंद्र-गुरु युति 2026: इन 4 राशियों को मिलेगा धन, प्रमोशन और सफलता

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि | Saptahik Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में शुभ समाचार मिल सकता है। यह सप्ताह मनचाही सफलता दिलाने वाला है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। इस सप्ताह अपने कार्यों की पूरी तरह जिम्मेदारी लें। इससे आपके कार्य अच्छे तरीके से पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। इस सप्ताह व्यापारिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस सप्ताह आपको धन लाभ होगा, लेकिन खर्च भी ठीकठाक रहेगा। सोच-समझकर पैसा खर्च करें। उधार लेने से बचें। बीमारियों से बचकर रहें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि | Saptahik Rashifal Vrishabh Rashi

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। व्यापार में फायदा होगा। बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से आपको मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश आपको धन लाभ दिलाएगा। हालांकि व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं या निवेश का सोच रहे हैं तो सावधानी के साथ आगे बढ़ें। किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। संपत्ति लाभ के आसार हैं। करियर में आ रहीं अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी परेशानियों का समाधान मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि | Saptahik Rashifal Mithun Rashi

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की भागदौड़ अधिक रहने वाली है। आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। इस वजह से आपको मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि धैर्य के साथ काम करें। इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, वरना आप विपरीत हालात में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेवजह की बातों से दूर रहें। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के सहकर्मियों की बातों पर ध्यान न दें। आर्थिक मामलों में आपको धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि | Saptahik Rashifal Kark rashi

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कारोबार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्यपूर्वक काम करके आप सफलता हासिल कर सकते हैं। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। दांपत्य जीवन ठीकठाक रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा जातकों को कुछ राहत मिलेगी।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि | Saptahik Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। आमदनी में इजाफा होगा। इसकी मदद से सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कार्यकुशलता की सराहना होगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा। इस सप्ताह वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि | Saptahik Rashifal Kanya Rashi

कन्या राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में ही फायदे मिलेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत हासिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। विदेश से लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उनका धैर्यपूर्वक सामना करेंगे। बुद्धि और विवेक के दम पर अपनी समस्याओं का समाधान हासिल करेंगे। विरोधियों को मात देंगे। इस सप्ताह धन लाभ होगा। खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आप घरेलू कार्यों को आसानी से निपटा पाएंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Gangaur Puja Samagri List : गणगौर पूजा के लिए सुहागिनें नोट कर लें पूरी लिस्ट, इन सामग्रियों के बिना अधूरी है पूजा

Also Read
View All

अगली खबर