Saptahik Rashifal 24 to 30 November: रविवार से शनिवार का सप्ताह ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन राशि 24 नवंबर से 30 नवंबर में जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका करियर और आर्थिक जीवन (weekly horoscope Career)
weekly horoscope Career: नए सप्ताह में बुध वक्री और बुध अस्त होने वाले हैं। इसका सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से साप्ताहिक राशिफल में जानें इस सप्ताह का अपना भविष्य (Saptahik Rashifal Career)
करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल 24 नवंबर से 30 नवंबर के बीच तुला राशि वाले अपने बल, बुद्धि और साहस के बल पर अपने सपने साकार करने में कामयाब रहेंगे। यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए सुधार का समय है। इस समय आप पर सुख और सौभाग्य की बारिश होगी।
इस सप्ताह आप जिन समस्याओं से परेशान चल रहे थे उसका समाधान आसानी से निकलता जाएगा। पूर्व में की गई बचत और निवेश का लाभ इस सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। व्यवसायी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। इस समय तुला राशि वाले अधिक उत्साह के साथ अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना पर काम करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से विशेष सहयोग मिलेगा।
पारिवारिक जीवनः पारिवारिक मामलों में अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। इस सप्ताह श्रीसूक्त का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 24 नवंबर से 30 नवंबर के सप्ताह में वृश्चिक राशि वाले पास के फायदे में दूर का नुकसान से बचना होगा। चूंकि इस पूरे सप्ताह परिस्थितियां उतार-चढ़ाव वाली रहेंगी। इसलिए जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचें।
सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन अभी समय पूरी तरह से अनुकूल नहीं है। इस समय उच्चाधिकारियों से बनाकर चलना होगा और विरोधियों से सतर्क रहना होगा। अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें वर्ना बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप पुराने काम को छोड़कर नए काम में हाथ आजमाना चाहेंगे लेकिन ऐसा करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेन-देन सावधानी से करना चाहिए वर्ना नुकसान हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः पारिवारिक लिहाज से 24 नवंबर से 30 नवंबर का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान कुछ एक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आपको बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
स्वास्थ्य जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की सेहत चिंता का बड़ा कारण बनेगी।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर के अनुसार इस सप्ताह किसी भी विशेष काम को करने या बड़ा फैसला लेने से पहले खूब सोच-विचार कर लें वर्ना बाद में पछताना पड़ सकता है। बीते कुछ समय से चली आ रही किसी भी परेशानी या चिंता से आपको निजात मिलेगी।
रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। इस सप्ताह धनु राशि के लोगों को शार्टकट से धन या लाभ कमाने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में धन के लेन-देन में सावधानी रखें वर्ना आर्थिक नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम फल देने वाला है। ऐसे में कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो अपने साझेदार पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
पारिवारिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह दूसरों की बजाय खुद पर भरोसा करें क्योंकि आपको भाई-बहनों अथवा ईष्ट-मित्र का सहयोग अपेक्षा से बहुत कम मिल पाएगा। किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे निभाना मुश्किल का सबब बन जाए। प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन से बचें।
स्वास्थ्य जीवनः इस सप्ताह धनु राशि के लोगों को अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी वर्ना पेट संबंधी पीड़ा मिल सकती है। नारायण कवच का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह इस राशि के लोगों को सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के शुरुआत से ही आपको विभिन्न क्षेत्रों में मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी।
इस दौरान आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए यह समय उत्तम होगा और वे मनचाहा लाभ पाने में कामयाब होंगे। विदेश से जुड़ा कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और सीनियर से मनचाहा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके भीतर योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबे समय से चली समस्या का समाधान निकल आने से आप राहत की सांस लेंगे। मित्रों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। भूमि-भवन आदि से जुड़े मामलों का बातचीत के जरिए समाधान निकलेगा।
कोर्ट- कचहरी में यदि आपका कोई मामला लंबित है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है।
विपरीत जेंडर के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। रुद्राष्टकं का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक कुंभ राशिफल के अनुसार 24 नवंबर से 30 नवंबर का समय आपके लिए शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह जीवन में छोटी-मोटी बाधाओं के बावजूद आपको मनचाही सफलता और लाभ मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ साबित होगा।
इस दौरान उच्चाधिकारी आपके कार्यों से खुश नजर आएंगे। आपकी मेहनत और काम की प्रशंसा होगी। आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। हालांकि इस बीच आपको उन लोगों से भी खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर रंग में भंग डालने की कोशिश करते हैं।
उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत और परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों लिए समय अनुकूल है। उन्हें इस सप्ताह के अंत तक कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप किसी कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील करने और व्यापारिक उन्नति को लेकर मन खुश रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति भी संभव है।
पारिवारिक जीवनः यदि आपकी घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन चल रही है तो इस सप्ताह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे।
यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चहले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय मध्यम फल देने वाला रहेगा। ऐसे में उन्हें कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों का तूल देने की बजाय सचेत रहना चाहिए।
मीन राशि के लोग किसी भी सहकर्मी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और अपने कार्य को स्वयं बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। इस दौरान आपका अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है या फिर किसी कार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध का समय अत्यधिक शुभ साबित होगा। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे।
यदि आपने पूर्व में किसी योजना में धन निवेश कर रखा है तो आपको इस सप्ताह उससे बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए कार्य के पूरा होने का योग बनेगा। आय से संबंधित दिक्कतें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे, उनके संचित धन में वृद्धि होगी।
पारिवारिक जीवनः रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। घर-परिवार से जुड़ी जो भी समस्याएं बीते कुछ समय से आपकी चिंता का बड़ा कारण बन रही थीं, उनका काफी हद तक समाधान निकल आएगा।
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें।