राशिफल

Saptahik Rashifal 31 May-6 June 2026: इस सप्ताह किस राशि को मिलेगा सफलता का साथ? पढ़ें तुला, वृश्चिक, धनु समेत 6 राशियों का भविष्यफल

Weekly Horoscope 31 May-6 June 2026: 31 मई से 6 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

4 min read
May 30, 2026
Saptahik Rashifal :साप्ताहिक भविष्यफल 2026: प्रेम, पैसा और करियर को लेकर क्या है आपकी राशि का संकेत (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal 31 May-6 June 2026: 31 मई से 6 जून 2026 का यह साप्ताहिक राशिफल आपके करियर, कारोबार, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। इस सप्ताह कुछ राशियों को मेहनत का बड़ा फल मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को रिश्तों और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जानिए एस्ट्रोलॉजर डा. अनीष व्यास से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह और किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 31 May to 6 June: मेष, वृषभ, मिथुन समेत इन राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा नया सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता भरी रह सकती है। आपको किसी कानूनी विवाद की वजह से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि मामला आपसी समझौते से सुलझ जाए। छोटे भाई या बहन से कहासुनी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव होने के आसार हैं। बातचीत में संयम रखना जरूरी है, वरना बात और बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बेहतर होगा कि आप चुप रहकर आगे बढ़ें। सप्ताह के अंत में व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

यात्रा आपके लिए लाभदायक तो होगी लेकिन उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने के आसार कम हैं। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बाज आएं। किसी से अपने दिल की बात कहने से पहले समय और हालात का ध्यान रखें। पुराने संबंध फिर से मजबूत हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।

साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी, लेकिन सप्ताह के अंत तक आपको सावधानी बरतते हुए चलना होगा। हफ्ते के पहले हिस्से में पिछले समय की मेहनत का फल मिलेगा और करियर या व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं।

सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन लगन जरूरी है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। वे आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। घर में किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से चिंता बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप तनाव ला सकता है इसलिए बात करके मसले सुलझाएं। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

साप्ताहिक राशिफल धनु राशि

यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। बस आपको अपने समय और ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यापारिक या करियर संबंधी यात्रा से न केवल बेहतरीन लाभ होगा, बल्कि नए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भी होगी। इन नए संपर्कों से भविष्य में लाभ के बड़े अवसर मिल सकते हैं।

नौकरीपेशा महिलाएं कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं, जिससे उन्हें परिवार और ऑफिस दोनों जगह उन्हें सराहना मिलेगी। जो लोग काफी समय से किसी जमीन या मकान को खरीदने या बेचने की सोच रहे थे, उनकी योजना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। माता-पिता आपके प्रेम संबंध को मंजूरी दे सकते हैं। सप्ताह के अंत में मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। खुद की सेहत पर भी ध्यान दें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

साप्ताहिक राशिफल मकर राशि

मकर राशि वालों को इस सप्ताह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते है। सप्ताह की शुरुआत घरेलू और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते व्यस्तता रहेगी। इस दौरान अचानक आए बड़े खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो अभी थोड़ा और धैर्य रखना पड़ेगा।

नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अतिरिक्त काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर बहसबाजी से बचें। खासकर वरिष्ठ अधिकारियों से उलझना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी के चलते आप तनाव में आ सकते हैं। संवाद बनाए रखें। जीवनसाथी से मतभेद होने पर बातचीत करके समाधान निकालें।

साप्ताहिक राशिफल कुंभ राशि

इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को आलस्य और घमंड से दूर रहना होगा। कामों को टालने की आदत आपका नुकसान कर सकती है। अगर किसी मामले में एक कदम पीछे हटना पड़े ताकि आगे दो कदम आगे बढ़ सकें तो ऐसा करना समझदारी होगा। खासकर प्रॉपर्टी के विवादों को कोर्ट-कचहरी ले जाने के बजाय आपसी बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा। सप्ताह के बीच में व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है इसलिए वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें।

किसी भी योजना में निवेश करते समय सोच-विचार जरूरी होगा, वरना हानि हो सकती है। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बन सकते हैं इसलिए तैयारी के साथ निकलें और सामान तथा सेहत का खास ख्याल रखें। प्रेम संबंधों को लेकर जल्दबाजी न करें। वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की जरूरतों को समझें और उन्हें नजरअंदाज न करें।

साप्ताहिक राशिफल मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह मेहनत और धैर्य से मनचाहा लाभ मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में इच्छित फल की प्राप्ति के लिए आपको पूरी लगन से प्रयास करने होंगे। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यों को दूसरे के भरोसे न छोड़ें। वरना उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी होगा। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत परेशान कर सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत या समस्या भी आपको चिंता में डाल सकती है।

कारोबार करने वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत धीमी रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह बढ़ेगा आपको लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। बाजार की तेजी से आपको मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं और धन संचय बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading: जून 2026 का पहला सप्ताह: तुला, वृश्चिक, धनु समेत इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर
Also Read
View All