
Sapthaik Rashifal 22 June to 28 June 2026: जून 2026 का यह नया सप्ताह कई राशियों के लिए अवसर, परिवर्तन और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आ रहा है। ग्रहों की स्थिति जहां कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत दे रही है, वहीं कई जातकों को रिश्तों, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने की सलाह भी मिल रही है। इस सप्ताह नई शुरुआत, पुराने विवादों का समाधान, निवेश, यात्रा और पारिवारिक संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं।
यदि आप जानना चाहते हैं कि 22 से 28 जून 2026 के बीच आपके लिए कौन-से शुभ अवसर बन सकते हैं और किन बातों में सावधानी बरतनी चाहिए, तो अपनी राशि के अनुसार ज्योतिषाचार्य संजीव कुमार शर्मा का यह साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) पढ़ें।
व्यक्तिगत संबंधों में नया उत्साह महसूस करेंगे। मीडिया के माध्यम से लोगों की निगाह में आएंगे। कार्यस्थल पर संतुलित दृष्टिकोण और निजी संबंधों में प्रेम पूर्ण व्यवहार सुखद स्थिति बनाएगा।जीवन के हर पहलू में आदर्श समन्वय बनेगा। व्यावसायिक या निजी संबंधों में दूसरों को दखल न देने दें। दोस्तों सज्जनों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे और मेहमान नवाजी का प्रदर्शन भी करेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 होगा और शुभ रंग सैफरन होगा।
एक समय पर एक कदम बढ़ाए। स्मृतियों को त्याग कर जीवन को वास्तविकता के साथ स्वीकार करेंगे। संकटों की स्थिति में अपूर्व साहस का प्रदर्शन करेंगे। खान पान या भावनाओं के अतिरेक से बचें। किसी पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए एक अलग और नया तरीका अपनाएंगे। एक नई शुरुआत करने का समय है। कोई बड़ा अवसर आपकी प्रतीक्षा में है। दोस्त और स्वजनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और आपका शुभ रंग पीकॉक ग्रीन है।
मिथुन राशि वाले बुद्धि और विवेक की स्पष्टता से अतीत के बंधनों को काट देंगे। व्यर्थ के बोझ को त्यागेंगे और नई ऊर्जा के साथ रचनात्मक व व्यक्तिगत संबंधों की ओर बढ़ेंगे। मुश्किल टकरावों और विवादों के दौरान व्यावहारिक समझदारी का परिचय देंगे।
कार्यस्थल पर किसी चालक युक्ति से बचें अन्यथा आप अनजाने में ही किसी बड़े विवाद या झगड़े में फंस सकते हैं।किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी।बेहतर होगा कि उनके प्रति ज्यादा संवेदनशील ना रहे। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और आपका शुभ रंग सी ग्रीन है।
कार्यक्षेत्र में विभिन्न योजनाएं सफलता के शिखर पर ले जाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक साझेदारी में संतुलन जीवन में असीम सुख और तृप्ति लेकर आएगा।व्यक्तिगत रिश्तों में अधिक प्रेम पूर्ण और देखभाल करने वाले होंगे और बदले में पूर्ण वफादारी और सहयोग की अपेक्षा करेंगे।
आसपास मौजूद नुकसान पहुंचाने वाले और नकारात्मक लोगों का सामना करने से ना घबराए। ध्यान करना लाभदायक रहेगा। धनु राशि का कोई व्यक्ति जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग परपल है।
पारिवारिक परिवेश अत्यंत सुखद और सहयोगी बना रहेगा व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक साझेदारों में संतुलन जीवन में खुशियां लेकर आएगा। कोई बुजुर्ग निराश हो सकता है उसे आपका समय की अपेक्षा है। निजी संबंध सुखद रहेंगे। हर छोटी चीज की चिंता करके समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें तो बेहतर होगा। अलग-अलग तरह की शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक सफलता और भौतिक लाभ संतोषजनक साबित होंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग गोल्ड रोज है।
निजी और कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और योजनाएं साकार रूप लेंगी। जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को सहजता से स्वीकार करने के लिए तैयार रहे। सप्ताह के अंत में स्वयं को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7है और शुभ रंग नेवी ब्लू है।
भावनाओं और विचारों को पूरी मौलिकता और निर्भीकता के साथ प्रकट करेंगे। किसी भी प्रकार के समझौता या बंधनों को स्वीकार नहीं करेंगे। घर और कार्य स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलने के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति देंगे।हंसी प्रेम और खुशहाली हासिल करने के लिए जिंदगी का भरपूर जश्न मनाएंगे।तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे।
यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय है जब आप भीतरी वास्तविकता को समझ कर स्वयं को वैसे ही स्वीकार करेंगे जैसे आप हैं। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे। कर्क राशि का व्यक्ति जीवन में स्नेह लेकर आएगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग एक्वामरीन है।
नए निवेश करने पुरानी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए यह समय बेहतर है। घर और कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज सज्जा करेंगे। अपने विचारों को स्पष्ट से साझा करके उलझन को सुलझाएंगे। पेशेवर लक्ष्य प्राप्त करेंगे हालांकि विरोधियों से सावधान रहें। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी।
आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। अनेपक्षित लोगों की बेतूकी प्रतिक्रियाओं से सावधान रहे। विरोध के बावजूद अपने मुद्दों को बेबाकी से प्रकट करें। अभिव्यक्तियों से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 है और शुभ नेवी ब्लू है।
निकट भविष्य में लाभ के प्रबल अवसर बनेंगे। आगे बढ़ने के लिए नए संपर्क बनाना आवश्यक होगा। विदेश से होने वाला संचार आपके पक्ष में रहेगा और वहां से अच्छे समाचार भी मिलेंगे। नए अवसरों व रचनात्मक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी।एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने अंतर मन की सुने।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक5 है और शुभ रंग रेड है।
संदेह और अतीत के कड़वे अनुभवों के बजाय सरलता और परम विश्वास ही आपके सच्चे मार्गदर्शक बनेंगे। यात्रा और स्थान परिवर्तन आपकी ऊर्जा को तरो ताजा कर देगा। व्यवहारिक विवरणों और वित्त को स्पष्ट के साथ सुलझाएंगे। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे।
नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे। आध्यात्मिक विकास और जागरूकता ने दृष्टिकोण प्राथमिकताओं और मूल्यों की ओर ले जाएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 13 है और शुभ रंग सॉफ्ट पिंक हैँ।
ऊर्जा का एक बेहतर संतुलन थोड़े समय के भ्रम और सुरक्षा के बाद आपके आंतरिक और बाहरी जीवन में स्थिरता देगा। निवेश के मामले में जोखिम लेने से बचें। मीडिया में सक्रियता लाभ पहुंचाएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और प्रकृति के निकट समय बिताए। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें। बुद्धि और प्रबंधन कौशल का उपयोग करके पेशेवर लक्ष्य हासिल करेंगे। स्वास्थ्य वित्त और संबंधों को गंभीरता से लें जीवन के सभी क्षेत्रों में अतिरेक से बचे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 है और शुभ रंग सफेद है।
कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के विवादों बाधाओं या नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से उलझने के बजाय उनसे दूरी बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। तर्क से ज्यादा अंतरात्मा की सुनना बेहतर रहेगा। योजनाएं पूर्ण होंगी और आपको वह सम्मान मिलेगा जिसके आप हकदार है। प्रेम संबंधों में गहराई महसूस करेंगे और कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।
शारीरिक मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार में किसी कठिन और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा। तन मन और आत्मा में समन्वय रहेगा।परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 12 है और शुभ रंग गोल्डन येलो है।