राशिफल

Saptahik Tarot Rashifal (10 To 16 August 2025) : क्या आप हैं उन 3 भाग्यशाली राशियों में, जिनकी किस्मत इस हफ्ते खुलने वाली है? टैरो की भविष्यवाणी

Saptahik Tarot Rashifal (10 To 16 August 2025) : आने वाला सप्ताह (10 से 16 अगस्त 2025) सभी राशियों के लिए नए अवसरों और चुनौतियों का संगम लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, इस सप्ताह का साप्ताहिक टैरो राशिफल आपकी राशि के लिए क्या संदेश दे रहा है।

3 min read
Aug 09, 2025
saptahik tarot rashifal (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Saptahik Tarot Rashifal (10 To 16 August 2025) : साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए अवसरों और चुनौतियों का मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए यह सप्ताह बेहद सकारात्मक है। तुला राशि के जातक अपनी रचनात्मकता और प्रभाव से सफलता प्राप्त करेंगे, जबकि वृश्चिक राशि वालों को साझेदारी के कामों से लाभ मिलेगा और नौकरी में तरक्की के अवसर खुलेंगे। मीन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए लाभकारी संबंध बनेंगे। इसके विपरीत धनु और मकर राशि को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धनु राशि वालों को यात्रा के दौरान सतर्क रहना होगा और रिश्तों में जल्दबाजी से बचना चाहिए। मकर राशि वालों को भावुक होने की बजाय व्यावहारिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह ज्ञान और कामयाबी लेकर आया है। व्यापार में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। उन्हें पुरानी आदतों को छोड़कर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार यह सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए सावधान रहने का संकेत दे रहा है।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope (10 to 16 August 2025): मेष, वृषभ और कर्क के लिए उतार-चढ़ाव, मिथुन को मिलेगी बड़ी सफलता, साप्ताहिक भविष्यफल

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों का इस सप्ताह प्रभाव करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध पहले से मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ और उन्नति के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। आप जीत के पथ पर अग्रसर होंगे।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है। आप जो भी कार्य साझेदारी में कार्य करेंगे वह आपको अनुकूल परिणाम दिलाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जिन लोगों से संपर्क बना रहे हैं। वह आपको आगे चलकर बहुत लाभ दिलाने वाले हैं। इस सप्ताह अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। आपके पार्टनर को आपकी बहुत जरूरत पड़ने वाली है।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से पहले अपने घर की सुरक्षा के अच्छे से इंतजाम करके जाना होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। इस राशि के जो लोग किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं उन्हें अपने प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हो सकता है जिन भावनाओं को आप प्यार समझ रहे हैं वह सिर्फ आकर्षण हों। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आप अपनी आर्थिक स्थिति से संतुष्ट रहेंगे।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह अपना ध्यान व्यवहारिक और प्रतिष्ठित लक्ष्यों पर रखने की जरूरत है। आपको सलाह है कि इस दौरान अति भावुक होने से बचें। सप्ताह का मध्य रोमांटिक और प्यार भरा बीतने वाला है। रविवार का दिन इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको पारिवारिक, सुरक्षा और चिंताओं में व्यतीत होगा।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सौम्य और ज्ञान भरा रहने वाला है। व्यापार में नई कामयाबी और तरक्की मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। पुरानी चीजों और आदतों को छोड़ें। उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए आने वाला सप्ताह खुशियों की नई सौगात लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। आप यदि किसी चीज की नई खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए समय बहुत ही अनुकूल है। नए लाभकारी संबंध भी इस सप्ताह बनेंगे। आरामदायक तरीके से आप काम करें।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 10 to 16 August 2025 : 10 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह में इन राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता, इन 3 को होगा भारी नुकसान 

Also Read
View All

अगली खबर