राशिफल

टैरो राशिफल 15 नवंबर 2025 : उत्पन्ना एकादशी पर मेष, वृषभ, सिंह और कन्या समेत सभी 12 राशियों का टैरो भविष्यफल

Tarot Card Reading 15 November 2025 : टैरो राशिफल 15 नवंबर 2025: उत्पन्ना एकादशी के शुभ दिन पर टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष और कुंभ खर्च पर नियंत्रण रखें, सिंह को मिलेगा रुका धन और मान-सम्मान। वृषभ स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जबकि धनु और वृश्चिक को जल्दबाजी और क्रोध से बचना चाहिए। जानें आज सभी 12 राशियों का संपूर्ण टैरो भविष्यफल।

3 min read
Nov 14, 2025
Tarot Card Reading 15 November 2025 : टैरो राशिफल 15 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 15 November 2025 : आज, 15 नवंबर 2025, शनिवार को मार्गशीर्ष मास का 11वां दिन है, जिसे उत्पन्ना एकादशी के रूप में मनाया जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। शनि देव को समर्पित शनिवार का व्रत भी आज रखा जा सकता है। टैरो कार्ड्स की गणना से जानते हैं कि सभी 12 राशियों – मेष से लेकर मीन तक – के लिए आज का दिन करियर, वित्त, स्वास्थ्य और संबंधों के मामले में कैसा रहने वाला है। सिंह राशि वालों के लिए जहां एक शानदार दिन और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, वहीं वृश्चिक और धनु राशि वालों को क्रोध व विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। नीतिका शर्मा से अपनी राशि के अनुसार जानें आज का संपूर्ण टैरो भविष्यफल

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal : प्रमोशन का योग या रिश्ते में जल्दबाजी? 16-22 नवंबर टैरो साप्ताहिक राशिफल

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है। मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे या फिजूल के खर्च से दूर रहना है, वरना बाद में पछताना पड़ेगा।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स के अनुसार आज वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। आज का दिन सेहत के लिए ठीक नहीं है। गाड़ी चलाते वक्त सतर्क रहना है वरना चोट लग सकती है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुका हुआ काम अब आगे बढ़ेगा, लेकिन खुद को एक्टिव रखना जरूरी है।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोग आज थोड़ा ज्यादा ही जोश में रहेंगे। इस अवधि में आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में इज्जत मिलेगी और व्यापार में नई शुरुआत के मौके बन रहे हैं।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा औसत से कम है। आज आपके कार्यस्थान पर अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन परिवार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके आसपास हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नया जोड़ने की जरुरत है। समाज में भी इज्जत बढ़ेगी।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। । बच्चों के लिए भी ये वक्त खास फायदेमंद नहीं है।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को सलाह है कि फिलहाल, ऐसा कोई भी कार्य न करें जो आपको बोझ लगे। आपका किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है। नजदीकी लोगों की वजह से परेशानी आ सकती है, सतर्क रहो।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को आज कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है।। जिस वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट भी देखने को मिलेगा। इस राशि के कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशिवालों आज अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है,मकान या गाड़ी पर खर्चा आ सकता है।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स के अनुसार मीन राशि के लोगों को व्यापार आदि के मामले में बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। आपको सलाह है कि आपको फिलहाल, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। ऑफिस में साथियों की मदद से अटके काम पूरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading : टैरो साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2025: सूर्य, बुध, गुरु का गोचर, इन 3 राशियों के लिए धन-लाभ के योग

Also Read
View All

अगली खबर