राशिफल

Tarot Horoscope 13 December 2025: नए साल से पहले इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ-साथ करोबार में होगी वृद्धि

Tarot Horoscope 13 December 2025 :13 दिसंबर 2025 का टैरो राशिफल: जानें टैरो कार्ड्स के अनुसार आज मेष, वृषभ, कर्क, कन्या सहित सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, और लव लाइफ कैसी रहेगी। नौकरी, निवेश, और खर्चों पर खास ध्यान दें।

3 min read
Dec 12, 2025
Tarot Horoscope 13 December 2025: टैरो राशिफल 13 दिसंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Horoscope 13 December 2025 : टैरो कार्ड्स भविष्य का आईना होते हैं, जो हमें आने वाले अच्छे-बुरे समय के संकेत देते हैं और सचेत करते हैं। प्रसिद्ध टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, 13 दिसंबर 2025, पौष मास का 9वां दिन, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? आज सूर्य देव वृश्चिक राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। इस दिन आप शनि देव को समर्पित शनिवार का व्रत भी रख सकते हैं। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के माध्यम से आपके करियर, धन और रिश्तों का दैनिक भविष्यफल।

ये भी पढ़ें

Predictions 2026 : बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और भविष्य मालिका की डरावनी भविष्यवाणियां , क्या 2026 में दुनिया तबाह हो जाएगी?

मेष टैरो राशिफल

मेष राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आज आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। जिम्मेदारियों की अधिकता की वजह से आराम करने का वक्त नहीं मिलेगा। आपको सलाह है कि इस अवधि में अपना धैर्य थोड़ा बनाकर रखें। अच्छी बात ये है कि पैसों के मामले में दिन आपके फेवर में जाएगा।

वृषभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को कामकाज में संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। आज आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी परिवर्तन चाहते हैं तो आज उनकी नौकरी में परिवर्तन होने की संभावनाएं हैं। पार्टनर के साथ रिश्ते खराब होने से तनावग्रस्त रहेंगे।

मिथुन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों को अपने कामकाज से संबंधित बातों को अपने सहयोगियों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। साथ ही आज आप धन प्राप्ति के लिए पूरे जोर-शोर से काम करेंगे। आर्थिक मामलों में आप जो भी निर्णय लेंगे उससे आपको भविष्य लाभ मिलेगा।

कर्क टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपके अंदर कॉम्पिटिशन का जज्बा रहेगा। दूसरों से आगे रहने के लिए आप लगातार प्रयास करेंगे। व्यापारियों को भी बिजनेस में लाभ होगा। आर्थिक मामलों में दिन बहुत अच्छा है। उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति होगी।

सिंह टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने की संभावना बनती है। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। ठंड भी आज परेशान कर सकती है, तो अपना ध्यान रखें।

कन्या टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जातक किसी नई योजनाओं की शुरुआत पर अधिक फोकस रखेंगे। इससे आपको समृद्धि और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको सलाह है कि फिलहाल, छोटी मोटी बातों को इग्नोर करना सीखें। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।

तुला टैरो राशिफल

आज आपकी बातें और आपकी पर्सनैलिटी लोगों पर असर डालेगी। अपने टारगेट्स तक पहुंचना आसान रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े काम भी आराम से पूरे करेंगे। घर के लिए खर्चा बढ़ सकता है, इस पर नजर रखें।

वृश्चिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को सामाजिक मान सम्मान मिलने के योग हैं। साथ ही आज आप अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग करेंगे। अपनी आधिकारिक वाणी से दूसरों से काम निकाल पाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि, आज पारिवारिक सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका निवेश पर फोकस रहेगा जिससे समृद्धि बढ़ेगी।

धनु टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों पर आज काम का बोझ अधिक रहने वाला है। हालांकि, यदि आप इसे किसी के साथ बांट लें तो आपके लिए कुछ हद तक समस्या सुलझ जाएगी। साथी कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग आपको मिल रहा है। खर्चों पर कंट्रोल करने में कामयाब रहेंगे।

मकर टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के जातको के बहुत दिन से अटके हुए सभी कामों को पूरा करने के लिए भी यह दिन अच्छा है। जिन मुद्दों को आप अब तक टालते आ रहे थे। उम्मीद से ज्यादा पैसे मिलने के भी चांस हैं।

कुंभ टैरो राशिफल

आज का दिन थोड़ा टफ रहेगा। चीजों को संभालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जिससे मन परेशान रहेगा। धैर्य रखें, किसी करीबी की मदद से आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

मीन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों को आज उच्च अधिकारियों की बातों के गहरे मतलब को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। फाइनेंशियल प्लानिंग से भी फायदा होगा।

ये भी पढ़ें

Magh Mela 2026 Importance: माघ मेला क्यों आयोजित क्या जाता है? यहां जानिए इसका इतिहास और महत्व

Also Read
View All

अगली खबर