राशिफल

Tarot Rashifal 14 August 2025 : वृषभ और कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ, मेष और धनु के लिए भी खुशखबरी, आज का टैरो राशिफल

Tarot Rashifal 14 August 2025 – गुरुवार के टैरो राशिफल में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए खास संकेत हैं। कहीं नए काम और निवेश से फायदा होगा तो कहीं जमीन-जायदाद या कानूनी विवाद की संभावना है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें आज का राशिफल।

3 min read
Aug 13, 2025
Tarot Rashifal 14 August 2025

Tarot Rashifal 14 August 2025 : गुरुवार 14 अगस्त 2025 का दिन टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार मेष को आज नए काम शुरू करने से फायदा हो सकता है। वृषभ राशि वालों की आय अच्छी बनी रहेगी। मिथुन वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। सिंह वालों का जमीन-जायदाद में विवाद हो सकता है। कन्या का किसी छोटी सी बात पर कानूनी विवाद हो सकता है। वृश्चिक और धनु को नया कारोबार शुरू करने वालों को सफलता मिलेगी। कुंभ आज वित्तीय कार्यों और नए निवेश से लाभ होगा। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक का टैरो राशिफल।

ये भी पढ़ें

Krishna Janmashtami 2025 : मथुरा-वृंदावन में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें ठाकुर जी की आरती का सही समय

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज नए कार्यों की शुरुआत करने से लाभ हो सकता है। अपनी जिंदगी में दोस्तों के साथ हम अपनी निजी या कामकाज से जुड़ी परेशानियों का हल निकाल सकते हैं। जब हम अपने दोस्तों से बात करते हैं तो वे हमें नए तरीके से सोचने में मदद करते हैं और हमें सही रास्ता भी दिखा सकते हैं।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। आज आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। आपको सलाह है कि आज अपने घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों को नई सूचनाएं और संदेश आपकी महान बनने की इच्छा को नए पर लगा सकते हैं। आज आपकी इच्छाएं पूरी होने के रास्ते खुलेंगे। आज आपको काफी ज्यादा यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। जिस वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स के हिसाब से कर्क राशि वालों को आज घर पर थोड़ा संभलकर रहना चाहिए क्योंकि किसी लापरवाही के कारण परिवार में झगड़े हो सकते हैं। आज पैसों से जुड़े कामों में आप काफी व्यस्त रहेंगे।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोग आज खुद को दूसरों के सामने अच्छे से प्रकट नहीं कर पाएंगे। भूमि और भवन के विवाद के कारण आप आपको मानसिक रुप से अशांति होगी।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों का आज किसी सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। आज आप अपने डॉक्यूमेंट से जुड़े काम और रोजमर्रा के कार्यों को बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं के योग भी आज आपके लिए बन रहे हैं।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक आज काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे। साथ ही आज कुछ कल्पनायें आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगो को आज कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं उन्हें इस दिशा में सफलता मिलेगी।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। आपको नए कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। ग्रहों का साथ मिलने से आपको सफलता मिलने की संभावना है।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। आज आपको मानसिक शांति मिल सकती है ।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को आज वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। सरकारी कार्यों में आज लाभ होगा।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स के मुताबिक, मीन राशि वाले लोगों के आज बहुत से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं इसलिए अपने समय का अच्छे से सदुपयोग करें। साथ ही आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा विचलित भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 13 August 2025 : इन राशियों के लिए 13 अगस्त का दिन है बेहद खास, कहीं आपकी राशि तो नहीं इसमें, टैरो राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर