राशिफल

Tarot Rashifal 29 March 2026: मेष को खुशखबरी, सिंह की बढ़ेगी आय, जानें सभी राशियों का आज का हाल

Today Tarot Horoscope 29 March 2026: 29 मार्च का दिन कई राशियों के लिए नए मौके और बदलाव लेकर आ रहा है। कहीं खुशखबरी है, तो कहीं थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का टैरो राशिफल, सरल और सहज अंदाज में...

2 min read
Mar 28, 2026
29 मार्च टैरो राशिफल: मिथुन को संभलकर बोलने की सलाह|Patrika

Tarot Rashifal 29 March 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, ग्रहों और ऊर्जा के प्रभाव से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में हलचल देखने को मिलेगी। कुछ राशियों को खुशखबरी मिल सकती है, तो वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। करियर, धन और रिश्तों के मामलों में आज का दिन खास संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का टैरो राशिफल और दिन का हाल।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope 29 March To 4 April 2026: इस सप्ताह मिथुन-कर्क को सतर्क रहने की जरूरत, वृषभ-सिंह के लिए सफलता के मजबूत योग

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज का दिन खासकर विद्यार्थियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपकी समझदारी और फैसले लेने की क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर भी मन खुश कर सकती है।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

आज सेहत को हल्के में न लें। मौसम में बदलाव का असर पड़ सकता है। परिवार, खासकर माता-पिता के साथ छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए गुस्से पर काबू रखें। सोच-समझकर लिए गए फैसले ही आपके लिए फायदेमंद होंगे।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

आज बोलने से पहले थोड़ा ठहरना जरूरी है। आपकी कही हुई बात किसी को चुभ सकती है। अगर वाणी पर नियंत्रण नहीं रखा, तो अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। संयम ही आज आपकी ताकत है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी। हालांकि संतान पक्ष से थोड़ी चिंता हो सकती है। दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

आज आपके लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपका शांत और संतुलित स्वभाव आपको मुश्किलों से बचाएगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी के योग हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद सकारात्मक है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने का सही समय है। विस्तार के लिए भी आज का दिन अनुकूल है।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। चाहे नौकरी हो या व्यापार, दोनों में फायदा मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल सकते हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आज नए काम शुरू हो सकते हैं और रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे। जटिल समस्याओं का हल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आएगा।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

घर-परिवार और दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव कम होगा। नए कामों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान से जुड़ी समस्याएं भी सुलझने लगेंगी। सरकारी कामों में लाभ मिलने के संकेत हैं।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आज आपका ध्यान धर्म और आध्यात्मिक चीजों की ओर रहेगा। करियर या काम के क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal 29 March To 4 April 2026: तुला-वृश्चिक को मिलेंगे नए मौके, मकर-कुंभ रहें संभलकर, मीन के लिए खुशियों भरा सप्ताह

Also Read
View All

अगली खबर