
Today horoscope 4 April 2025: दैनिक राशिफल 4 अप्रैल का संकेत है कि शुक्रवार को मां कालरात्रि की पूजा के दिन 7 राशियों को सफलता और खुशी मिलेगी। आज का राशिफल में जानें किसे क्या मिलेगा। पढ़ें- शुक्रवार राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज का राशिफल मेष राशि 4 अप्रैल 2025 के अनुसार आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ और अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई और मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि 4 अप्रैल शुक्रवार के अनुसार आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर काम में रूचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि 4 अप्रैल 2025 के अनुसार शुक्रवार को समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख और सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि 4 अप्रैल के अनुसार शुक्रवार को अनचाहे काम करने होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।
दैनिक राशिफल सिंह राशि 4 अप्रैल के अनुसार शुक्रवार को कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि 4 अप्रैल के अनुसार शुक्रवार को परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रूचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी और शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।
ये भी पढ़ेंः
तुला आज का राशिफल शुक्रवार के अनुसार 4 अप्रैल को दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा और उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।
वृश्चिक आज का राशिफल 4 अप्रैल के अनुसार शुक्रवार को दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रूका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।
शुक्रवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 4 अप्रैल को निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक और कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
शुक्रवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 4 अप्रैल को रूके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यावसायिक समय शुभ रहेगा। साहस और पराक्रम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
आज का कुंभ राशिफल शुक्रवार के अनुसार नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।
आज का मीन राशिफल शुक्रवार के अनुसार 4 अप्रैल को आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।