राशिफल

Virgo Weekly Horoscope 13 To 19 April: आपके रिश्ते पर शुक्र की टेढ़ी नजर, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

Virgo Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2025: नया सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव वाला है। 13 अप्रैल को शुक्र मार्गी और 14 अप्रैल को सूर्य गोचर इस राशि के लोगों पर बड़ा असर डालेगा। कन्या साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य (shukra margi)

2 min read
Apr 13, 2025
Virgo Weekly Horoscope 13 April To 19 April: कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025

Virgo Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2025 : 13 अप्रैल को ही शुक्र सुबह मीन राशि में मार्गी हुए हैं और अगले दिन मेष राशि में सूर्य गोचर भी होगा। इसका कन्या राशि वालों के करियर से रिश्ते तक पर बड़ा असर पड़ेगा, ज्योतिषियों से कन्या साप्ताहिक राशिफल में जानते हैं कैसा रहेगा अगले 7 दिन करियर, आर्थिक, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य (Shukra Margi Horoscope)


कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2025)

करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल 13 अप्रैल से 19 अप्रैल के अनुसार यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। मीन राशि में शुक्र का मार्गी होना कन्या राशि वालों पर बड़ा असर डाल सकता है।

आशंका है कि कार्यक्षेत्र के सभी काम मन मुताबिक न हों। इसलिए कारोबार और नौकरी में थोड़ा सावधान रहना ठीक होगा।
वैसे नया सप्ताह कन्या राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा में शानदार सफलता दिला सकता है और कन्या राशि वालों के रूके हुए सरकारी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। अगले 7 दिन कन्या राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अधिकारियों और राजनेताओं के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे।


कुछ समय आत्ममंथन और चिंतन में लगाना चाहिए। बुधवार और गुरुवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। अच्छी बात यह भी है कि शुक्र मार्गी होने से विरोधी आपसे दूरी बना सकते हैं और व्यापार में सामान्य धन लाभ होगा। लेकिन अगले दिन 14 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य गोचर भी आपके जीवन में बदलाव लाएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे कन्या राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

ये भी पढ़ेंः


वहीं सहकर्मियों के साथ तालमेल की कुछ कमी महसूस हो सकती है। समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश करें। रविवार और मंगलवार को कार्यों में कुछ गतिरोध उत्पन्न हो सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल पारिवारिक जीवन (Virgo Weekly Horoscope Family Life)

कन्या साप्ताहिक राशिफल पारिवारिक जीवन के अनुसार दांपत्य जीवन के लिए य सप्ताह बेहद शुभ है। इस समय जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का विवाद या अनबन खत्म हो सकती है। परिजनों के साथ कन्या राशि वालों का अच्छा सामंजस्य रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। कपल कहीं घूमने जा सकते हैं।


नए सप्ताह में अपने व्यक्तित्व में सहजता बनाए रखें। अगले 7 दिन अकारण लोगों द्वारा आपकी आलोचना की जा सकती है। आप पुरानी यादों में समय बर्बाद न करें। शुक्र मार्गी होने के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ कन्या राशि वालों की अनबन हो सकती है।

इस समय कन्या राशि वालों को अपने चरित्र पर अधिक ध्यान देना चाहिए वर्ना पुराने गुप्त संबंध अचानक से सामने आ सकते हैं। 14 अप्रैल को शुक्र गोचर के बाद तनाव और थकान फेस करना पड़ सकता है। इस बीच संतान की सेहत का ध्यान रखना होगा। गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं, दुष्प्रभावों में कमी आएगी।

लकी नंबरः 3,8
लकी कलरः हरा
आराध्यः गणेशजी

Also Read
View All
Mars Transit 2026: 11 से 29 मई तक मंगल का डबल गोचर करेगा बड़ा खेल, बनेगा शक्तिशाली धन-समृद्धि योग! इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

Venus Transit 2026: भरणी से कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, मालव्य राजयोग से 27 अप्रैल तक इन 3 राशियों को मिलेगा धन-वैभव और सुख

Aaj Ka Tarot Rashifal 15 April 2026: मेष-तुला को मिलेगा करियर में लाभ, वृषभ-वृश्चिक के लिए धन योग, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 April 2026 : आज का राशिफल : प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग, इन 5 राशियों पर रहेगी महादेव की विशेष कृपा

Brihaspati Kripa Blessed Zodiac Signs: धनु, कर्क और मीन राशि पर रहती है गुरु की खास मेहरबानी, करियर-कारोबार में मिलती है मनचाही सफलता