राशिफल

Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि को मिल सकता है धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता

Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल 2026 जानें। तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ कैसी रहेगी, पढ़ें विस्तार से।

5 min read
Apr 18, 2026
Weekly Rashifal 19 to 25 April : इस साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 अप्रैल 2026) में जानें कि तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 19-25 अप्रैल 2026: अप्रैल 2026 का यह सप्ताह कई राशियों के लिए बदलाव, अवसर और चुनौतियों का मिश्रण लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से इस (Saptahik Rashifal) साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 अप्रैल 2026) में जानें कि तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा, किन क्षेत्रों में मिलेगी सफलता और कहां बरतनी होगी सावधानी।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 19 To 25 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल : मेष से कन्या तक किसे मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

तुला साप्ताहिक राशिफल | Tula Rashi Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026

तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे। नौकरीपेशा लोग जो अपने प्रमोशन या ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे, उन्हें इससे जुड़ी खुशखबरी पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

सप्ताह के मध्य में भाई या बहन के सहयोग से कार्यक्षेत्र में समस्याएं हल होंगी। इस दौरान नए-पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। यह समय आपके रिश्तों के लिए तो अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है। ऐसे में इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी।

सप्ताह के दूसरे भाग में अपना काम किसी और पर छोड़ने से बचें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। अगर आप जमीन-भवन खरीदने-बेचने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ सुखद समय बिताएंगे। किसी महिला मित्र की मदद से लव लाइफ में उत्पन्न गलतफहमियां दूर होंगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल | Vrishchik Rashi Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026

वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह किसी बड़ी चिंता से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके कारोबार में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी। शासन सत्ता के सहयोग से लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। भूमि एवं भवन संबंधी विवाद कोर्ट-कचहरी के बजाय आपसी समझौते से सुलझने से आप राहत की सांस लेंगे।

सप्ताह के दूसरे भाग में नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा, जिससे आपके लक्ष्य समय से पहले पूरे होंगे। इस दौरान आप किसी नई और बड़ी योजना पर काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। अगर आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आपको कोई बड़ा अनुबंध मिल सकता है।

कारोबार विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान आपको किसी विशेष उत्सव या कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समाज सेवा से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल | Dhanu Rashi Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026

धनु राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में इस सप्ताह आपको अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करने की आवश्यकता होगी। यदि आप ऐसा करने में सफल हो गए तो आपको उम्मीद से अधिक सफलता और लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़े पद के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं, जिससे कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

अगर आप विदेश में करियर या बिजनस करने की कोशिश कर रहे थे तो रास्ते में आ रही रुकावट दूर होंगी। किसी मित्र के सहयोग से किसी नई कार्ययोजना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सत्ता एवं सरकार से संबंधित मामले सुलझेंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर और व्यापार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी। यात्रा सुखद साबित होगी और इच्छित सफलता मिलेगी। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से संपर्क होगा। इस अवधि में आपको वाहन सुख की प्राप्ति भी संभव है। अगर आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा था तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। लव लाइफ प्रगाढ़ होंगे और आपको लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल | Makar Rashi Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026

मकर राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह इच्छित परिणाम देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनों के साथ खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे। इस अवधि में किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिल सकेगा। बाजार में तेजी से उन्हें काफी फायदा होगा।

युवा वर्ग अपना अधिकतर समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। इस दौरान किसी से हाल ही में हुई दोस्ती लव लाइफ में बदल सकती है। अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो संभव है कि आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे उन्हें इस सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन ध्यान रखें कोई भी मौका न चूकें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि, आप अपने वरिष्ठों और कनिष्ठों की मदद से इसे सुलझाने में सफल रहेंगे। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल | Kumbh Rashi Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026

कुंभ राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह काफी उतार-चढाव वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत काफी व्यस्तता भरी हो सकती है। इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है, जिसे संभालने के लिए अतिरिक्त समय और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी।

परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य भी इस दौरान आपकी चिंता का प्रमुख कारण बनेगा। हालांकि, इन सभी समस्याओं के बीच आपको अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपको दिनचर्या में बदलाव या मौसमी बीमारी के कारण शारीरिक कष्ट हो सकता है। कोई पुराना रोग उभरने पर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

इन सभी बाधाओं के बावजूद, सप्ताह के दूसरे भाग में धन कमाने के साधनों में वृद्धि होगी, हालांकि उसकी तुलना में खर्च भी अधिक होगा। इस दौरान आपको परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को वांछित सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

मीन साप्ताहिक राशिफल | Meen Rashi Weekly Rashifal 19 to 25 April 2026

मीन राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह की शुरुआत में काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपनी मेहनत की तुलना में कम सफलता मिलने से आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम का अतिरिक्त बोझ झेलना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को बाजार में फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं।

सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान करियर और बिजनस के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल साबित होंगी। भूमि-भवन खरीदने-बेचने की आपकी इच्छा पूरी होगी और इसके जरिए आप इच्छित लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में युवा अपना अधिकतर समय अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बिताएंगे।

भाग्य के सहयोग से धन और सम्मान में वृद्धि होगी। छोटी-मोटी परेशानियों के बावजूद कारोबारी कारोबार में मनचाहा मुनाफा हासिल करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लव लाइफ मजबूत होंगे, लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Sun-Jupiter Conjunction 2026 : सूर्य-गुरु की युति 2026 : 11 मई से बदल रहा है ग्रहों का खेल! इन 4 राशियों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा
Also Read
View All