राशिफल

Weekly Tarot Card Reading: मेष राशि वालों की बढ़ेगी आय, साप्ताहिक टैरो राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

weekly Tarot Horoscope Aries To Virgo: 12 से 18 जनवरी 2025 का नया सप्ताह रविवार से शुरू हो रहा है। इस सप्ताह में कोई चुनौती तो नहीं आएगी, समय अनुकूल है या प्रतिकूल, हर सवाल का जवाब जानें टैरो कार्ड से, इसे बता रहीं हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा..

2 min read
Weekly Tarot Card Reading Hindi 12 to 18 january 2025: साप्ताहिक टैरो कार्ड रीडिंग 12 से 18 जनवरी 2025

Weekly Tarot Card Reading: नव वर्ष का नया सप्ताह यानी 12 से 18 जनवरी का समय मेष से कन्या राशि के लोगों के लिए कैसा है, करियर और पारिवारिक जीवन का क्या हाल रहेगा। साप्ताहिक टैरो राशिफल में इन सभी सवालों का जवाब जानें अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से ..

ये भी पढ़ें

Yearly Tarot Reading 2025: नए साल में किसी खास से होगी मुलाकात, कन्या वार्षिक टैरो राशिफल में जानें कैसी रहेगी आमदनी

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (weekly Tarot Horoscope Aries)

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार 12 से 18 जनवरी के सप्ताह में मेष राशि के लोगों की आय और सुख साधन बढ़ सकते हैं। हालांकि, यह सप्ताह मेष राशि वालों की माता के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। इस समय में मीडिया से संबंधित क्षेत्रों में भी लाभ होने की संभावना है। आप अपनी नई योजनाओं पर इस सप्ताह काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही नए सप्ताह में बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (weekly Tarot Horoscope Taurus)

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार 12 से 18 जनवरी 2025 के बीच वृषभ राशि वाले व्यस्त रह सकते हैं। इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य के मामलों में चुनौती बढ़ाएगा। किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (weekly Tarot Horoscope Gemini)

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल संकेत कर रहा है कि यह सप्ताह घर परिवार के मामले में कुछ खास नहीं है। नए सप्ताह में घर परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। वैवाहिक लोगों के लिए भी समय अच्छा नहीं नजर आ रहा है। किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचें।

ये भी पढ़ेंः

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (weekly Tarot Horoscope Cancer)

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार नया सप्ताह कर्क राशि वालों की फैमिली लाइफ के लिए ठीक नहीं है। आप लोगों को लव लाइफ के मामले में बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। प्रेम संबंधों में कुछ दूरी हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर किसी निर्णायक मोड़ पर जाने की आवश्यकता नहीं है।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (weekly Tarot Horoscope Leo)

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल 12 से 18 जनवरी के अनुसार नए सप्ताह में सिंह राशि के लोगों को रिश्तों को लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। आपके अपने भाई बहन और बंधु बांधवों के साथ विचार और तालमेल का आभाव बनेगा। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ेंः

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (weekly Virgo Tarot Horoscope)

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में कन्या राशि के लोगों के सामने कई समस्याएं आ सकती हैं। इस सप्ताह आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में थोड़ा विफल रह सकते हैं। लेकिन, घबराएं नहीं धैर्य रखकर अपने काम करते जाएं। आपको सलाह है कि इस सप्ताह शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

ये भी पढ़ें

शुक्र की चमक बढ़ने के साथ चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, जानें ग्रेटेस्ट ईलॉंगैशन ईस्ट का क्या होगा असर

Also Read
View All

अगली खबर