कर्मचारियों के लिए कंपनी की ओर से दिए जाने वाले अच्छे-अच्छे ऑफर्स के बारे में तो आप पढ़ते, सुनते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है देश की एक कंपनी ऐसी भी है जो अपने कर्मचारियों को दूल्हा-दुल्हन ढूंढने भी मदद करती है। इतना ही नहीं शादी होने पर सैलरी भी बढ़ा देती है।
कर्मचारियों को लुभाने के लिए कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर निकालती है, ताकि उनके कर्मचारी अच्छी सुविधाओं के साथ अपना बेस्ट दे सकें। ऐसी ही एक कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए शादी ब्याह जैसे काम में भी मदद के लिए तैयार है। दरअसल ये कंपनी कर्मचारियों को दूल्हा या दुल्हन ढूंढने में मदद करती है। इतना नहीं है अगर कंपनी के सुझाए रिश्ते से संबंध हो जाता है यानी शादी हो जाती है तो कंपनी कर्मचारी की सैलरी में भी इजाफा कर देती है। ये कंपनी देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु की है। कंपनी की ओर से कर्मचारियों के हित में उठाया जा रहा ये कदम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।
तमिलनाडु की आईटी कंपनी अपने कर्मचारियों की नौकरी के साथ-साथ उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर भी कदम उठा रही है। दरअसल कर्मचारियों के लुभाने के लिए कंपनियां तरह तरह की कोशिशें और इंसेंटिव मुहैया करवाती रहती हैं।
यह भी पढ़ें - दो हिंदू बहनों ने ईदगाह के लिए दान की 1.5 करोड़ की जमीन, भावुक कर देगी वजह
इसी कड़ी में अब चेन्नई की आईटी कंपनी ने भी कर्मचारियों के वर्तमान के साथ भविष्य का भी जिम्मा उठाना शुरू कर दिया। यह कंपनी अपने अविवाहित कर्मचारी के लिए दूल्हा-दुल्हन भी ढूंढती है। इसके साथ ही शादी के बाद उनके घर-गृहस्थी बनाने की जिम्मेदारी भी ले रही है। यानी प्रजेंट के साथ-साथ फ्यूचर के लिए भी कंपनी मदद कर रही है।
शादी के बाद सैलरी में स्पेशल हाइक
इस आईटी कंपनी की ओर से कर्मचारियों के लिए ना सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ढूंढे जा रहे हैं, बल्कि शादी होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में स्पेशल हाइक दिया जा रहा है।
ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी श्री मूकाम्बिका इंफोसोल्यूशंस अपने अविवाहित कर्मचारियों को जीवनसाथी तलाशने में मदद कर रही है। कंपनी तमिलनाडु के मदुरई ब्रांच में अपने कर्मचारियों को यह खास सुविधा दे रही है।
वर्ष 2006 में इस कंपनी की शुरुआत सिवकासी से हुई थी। इसके बाद 2010 में कंपनी ने मदुरई में अपना बेस बनाया। कंपनी के CEO सेल्वागणेश मुताबिक, वे अपने कर्मचारियों को स्पेशल ऑफर्स देने में भरोसा करते हैं।
इस वजह से रखते हैं कर्मचारियों का ध्यान
सेल्वागणेश बताते हैं कि शुरुआत में उन्हें अपनी कंपनी के लिए कर्मचारी हायर करने में समस्या हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों को स्पेशल सुविधाएं देनी चालू की।
कंपनी की परफॉर्मेंस में हुआ सुधार
इससे कंपनी की परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी हो गई। इसके साथ ही उनके और कर्मचारियों के बीच परिवार के सदस्यों की तरह संबंध बन गए। कंपनी के कर्मचारी उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हैं।
यह भी पढ़ें - कंपनी की अनूठी पॉलिसी, तीसरे बच्चे के जन्म पर कर्मचारी को मिलेगी एक साल की छुट्टी और 11 लाख रुपए