हॉट ऑन वेब

कंपनी की अनूठी पॉलिसी, तीसरे बच्चे के जन्म पर कर्मचारी को मिलेगी एक साल की छुट्टी और 11 लाख रुपए

नौकरी पेशा लोग हमेशा ऐसी कंपनियों की तलाश में रहते हैं जहां उन्हें अच्छी सैलरी तो मिले ही साथ ही उसकी पॉलिसी भी अच्छी हो। ऐसी ही एक कंपनी है जिसकी अनूठी पॉलिसी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल ये कंपनी कर्मचारियों को तीसरे बच्चे के जन्म पर 11 लाख रुपए दे रही है।

2 min read
Company Giving One Year Leave And Rupees 11 lakh On Third Child Birth

कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को अच्छे से अच्छी सुविधा देने के मकसद से अपनी पॉलिसी पर बहुत काम करती है। यही वजह है कि जॉब की चाह रखने वाले लोग भी ऐसी कंपनियों को चुनने में प्राथमिकता देते है कि जिनकी पॉलिसी अच्छी हो। ऐसी ही कंपनी इन दिनों अपनी पॉलिसी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल ये कंपनी अपने कर्मचारियों को तीसरे बच्चे के जन्म पर एक साल की छुट्टी तो दे ही रही है, साथ ही पूरे 11 लाख रुपए भी दे रही है। चौंक गए ना आप लेकिन ये सही है। कंपनी की ये अनूठी पॉलिसी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

कर्मचारियों को बेहतरीन सुविधा देने वाली ये कंपनी चीन की है। दरअसल चीन ने आधिकारिक तौर पर 2016 में अपनी एक बच्चे की पॉलिसी (One Child Policy) को समाप्त कर दिया है। क्योंकि देश में बुजुर्गों की तादाद बढ़ रही थी और युवा कम हो गए थे। अब बच्चे पैदा करने पर सरकार जोर दे रही है।

यह भी पढ़ें - 29 की उम्र में ये लड़की कमाती है 3 करोड़ रुपए सालाना, काम की लिस्ट जानकर रह जाएंगे दंग

चीन ने 1980 में देश की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सिंगल चाइल्ड पॉलिसी शुरू की थी। लेकिन अब इसी पॉलिसी की बजाय चीन ने मई 2021 में तीन-बाल नीति पेश की। चीनी सरकार (Chinese Government) अब अपने नागरिकों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

यही वजह है कि अब एक चीनी कंपनी (Chinese company) अब तीसरे बच्चे को जन्म देने वाले कर्मचारियों को इंसेंटिव दे रही है। इसके लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

थर्ड चाइल्ड पर बोनस
बीजिंग डाबिनॉन्ग टेक्नोलॉजी ग्रुप नाम की ये कंपनी अपने कर्मचारियों को तीसरे बच्चे को जन्म देने के लिए 90,000 युआन नकद बोनस दे रहा है, जो करीब 11.50 लाख रुपए है।

महिला कर्मचारि को 12 तो पुरुष को 9 महीने की छुट्टी
इतना ही नहीं कंपनी अपने कर्चारियों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद बोनस के अलावा महिला कर्मचारियों को एक साल की छुट्टी और पुरुष कर्मचारियों को नौ महीने की छुट्टी दे रही है।

पहले दो बच्चों पर भी ऑफर
ऐसा नहीं कि कंपनी सिर्फ तीसरे बच्चे के जन्म पर ही सुविधा दे रही है, बल्कि कंपनी की ओर से पहले और दूसरे बच्चे के जन्म पर भी ऑफर दिया जा रहा है।

जो कर्मचारी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगे, वे 60,000 युआन का बोनस पाने के हकदार हैं, जो करीब 7 लाख रुपए के करीब हैं। वहीं अपने पहले बच्चे को जन्म देने पर उन्हें 30,000 युआन का बोनस मिलेगा जो करीब 3.50 लाख रुपए से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें - सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती', वैज्ञानिकों को इस ग्रह पर मिले सबूत

Published on:
05 May 2022 04:29 pm
Also Read
View All