हॉट ऑन वेब

बदमाशी पर नाराज हुई टीचर तो मासूम ने क्यूट अंदाज में मनाया, दिल छू लेगा वीडियो

एक वक्त था जब स्टूडेंट्स की मस्ती या शरारतों को कंट्रोल करने के लिए टीचर डंडे का सहारा लेते थे। लेकिन समय के साथ टीचर्स के स्वभाव में भी बदलाव आया है। वहीं नाराज टीचर्स को मनाने के लिए भी नौनीहाल भी तरह तरह के जतन कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2022, 4:41 PM IST
Convince The Angry Teacher Student Accepted The Cute Trick Promise And Kiss Video Viral
Convince The Angry Teacher Student Accepted The Cute Trick Promise And Kiss Video Viral

समय के साथ-साथ टीचर्स और स्टूडेंट्स का रिश्ता और मजबूत हुआ है। पहले जहां स्टूडेंट्स की शरारतों को कंट्रोल करने के लिए टीचर्स को डंडों का सहारा लेना पड़ता था, वहीं अब टीचर्स प्यार से इन बच्चों को सही राह दिखा रहे हैं। यही नहीं स्टूडेंट्स भी नाराज टीचर्स को मनाने के लिए अनूठे तरीके अपना रहे हैं। कुछ ऐसा ही तरीका एक मासूम स्टूडेंट्स ने अपनाया। खास बात यह है कि, टीचर को मनाने का उसका ये अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों को छोटे से स्टूडेंट्स का टीचर को मनाने और उनकी बात मानने का तरीका काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी छिपा नहीं है। रातों रात कई चीजें वायरल हो जाती है। कुछ ऐसा ही एक टीचर और स्टूडेंट्स को बीच हुए एक वाक्ये के साथ भी हो रहा है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

ट्विटर के @ChapraZila पर शेयर वीडियो में बच्चे और टीचर के बीच की मान मनौव्वल लोगों का दिल जीत रही है। ये वीडियो आपका भी दिल छू लेगा।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: समुद्र किनारे बैठे हैं चार जानवर, दावा है सिर्फ गिद्ध जैसी नजर वालों को ही दिखे

दरअसल इस वायरल वीडियो में बच्चे की शैतानी से टीचर नाराज हो गई है। अपनी टीचर को मनाने के लिए बच्चे ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। सॉरी कहा और शैतानी ना करने के प्रॉमिस के बाद मैम को किस देकर खुश किया। वीडिओ को 11 लाख से ज्यादा व्यूज अब तक मिल चुके हैं।


टीचर और स्टूडेंट्स की बॉन्डिंग का वीडियो
एक टीचर और स्टूडेंट्स के बीच की ऐसी ही बॉन्डिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां बच्चे की शरारत पर टीचर ने नाराजगी जताई तो स्टूडेंट्स भी उदास हो गया।

फिर इस मासूम ने अपनी टीचर को मनाने के लिए सॉरी बोलने की झड़ी लगा दी। लेकिन इतने भर से भला टीचर का मन का पसीजा। इसके बाद इस नन्हे स्टूडेंट ने फिर दोबारा शरारत न करने का पक्का प्रॉमिस करने के बाद उनके गालों को चूमकर अपना प्यार जताया। आखिर में मैम को मानना ही पड़ा।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: तस्वीर में दिख रहे चार ग्लास में से किस में हैं सबसे ज्यादा पानी, सही जवाब देने में 99 फीसदी हुए फेल

Published on: