हॉट ऑन वेब

लड़की को देखते ही शख्स करने लगा गंदा काम, एक फेसबुक पोस्ट से हिल गया पूरा सोशल मीडिया

ड़की ने अपनी फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, "घूरना एक टिपिकल सोशल क्राइम है।
2 min read
Jul 13, 2018
girl shares video of man doing obscene act outside her house
लड़की को देखते ही शख्स करने लगा गंदा काम, एक फेसबुक पोस्ट से हिल गया पूरा सोशल मीडिया

नई दिल्ली। गुवाहाटी में एक लड़की ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट से पूरी सोशल मीडिया को हिला दिया। लड़की का कहना है कि वो उस लड़के के कारण अक्सर असहज महसूस करती है लेकिन सुबह करीब 5:30 बजे लड़की जब अपने घर की खिड़की पर बैठकर पढ़ रही थी तो इस लड़के ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। लड़की ने अपनी फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, "घूरना एक टिपिकल सोशल क्राइम है। यह बहुत ही घिनौना है, जब आपका सुबह के 5.30 बजे इस चीज से सामना हो।" आपको जानकारी के लिए बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उस शख्स का है जो गुवाहाटी में एक लड़की के घर के बाहर हस्तमैथुन कर रहा था। लड़की ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। खिड़की से उस शख्स की अश्लील हरकत देख परेशां लड़की ने इस समस्या को लोगों तक पहुंचाने की सोची।

असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस लड़की ने बताया कि वह भोर में उठकर अपने परीक्षा की तैयार कर रही थी। अमूमन वो इस शख्स से कारण के कारण अपनी खिड़की को खोलने में झिझकती है। लड़की ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह शख्स जीएमसीएच रोड पर क्रिश्चियन बस्ती स्थित हुंडई सर्विस सेंटर में वॉचमैन है। उसे कोई शर्म नहीं है। उसने मुझे देख भी लिया था, दरअसल वह मुझे और ज्यादा घूरने लगा और बूझकर अश्लील हरकत करने लगा। दिसपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपी की पहचान गोकुल मेधी के रूप में हुई है। लड़की ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि वो कई बार रात में तो कई बार सुबह उसे देखकर ऐसी हरकत करता है।

Published on:
13 Jul 2018 09:29 am