कॉलेज के दिनों में लड़के-लड़कियों के बीच डेट कोई नई बात नहीं है। हालांकि कई बार डेट के बारे में सबको पता होता तो कई बार ये डेट अपने दोस्तों से छिपकर की जाती है। लेकिन जब इसका खुलासा दोस्तों के आगे हो जाता है तो मुश्किल बढ़ सकती है। कॉलेज दिनों में कई लड़के-लड़कियां डेट पर जाते हैं। लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसने एक-दो नहीं बल्कि लगातार 16 दिन तक अलग-अलग लड़कों को डेट किया।

डेट करना कोई नई बात नहीं है। कॉलेजों में लड़के-लड़कियों के बीच अकसर डेट को लेकर बातें होती रहती हैं। आमतौर पर एक बार में लड़का हो या लड़की किसी एक को ही डेट करते हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। एक लड़की ने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 16 दिन तक अलग-अलग लड़कों को डेट किया है। खास बात यह है कि डेट की ये बात इस लड़की खुद सोशल मीडिया पर बताई। इसके बाद उसके करीबी और दोस्त भी हैरान है कि आखिर इस लड़की कैसे लगातार 16 दिन तक अलग-अलग लड़कों को डेट किया और आखिर इसकी वजह क्या था। लड़की ने इस वजह से भी पर्दा उठाया। वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
दरअसल अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए एक महिला ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महिला की हरकतों के बारे में जानकर उसके दोस्त भी हैरान रह गए हैं। इस महिला ने बताया कि उसने कॉलेज के दिनों में लगातार 16 दिन अलग-अलग लड़कों को डेट किया और किसी को पता भी नहीं चला।
यह भी पढ़ें - इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दो टुकड़े हो गया विमान, वायरल हो रहा हादसे का वीडियो
महिला ने बताई चौंकाने वाली वजह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम मैककॉल ब्रॉक है। ब्रॉक ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ब्रॉक ने अपनी कॉलेज लाइफ से जुड़ी मजेदार बातों के बारे में बताया।
इस दौरान ब्रॉक ने एक ऐसी बात बताई, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। ब्रॉक ने बताया कि एक बार वह लगातार 16 दिनों तक अलग-अलग लड़कों के साथ डेट पर गई थीं।
मैककॉल ने इसका जो कारण बताया वह काफी हैरान कर देने वाला है। उन्होंने बताया कि जब वह कॉलेज में थीं तो उनके पास पैसे खत्म हो जाते थे। तब उनके पास खाने के भी पैसे नहीं होते थे। यही वजह है कि मुफ्त का खाना खाने के लिए लड़कों को डेट करती थी, लेकिन एक बार तो ये डेट लगातार 16 दिन चली और वो भी अलग-अलग लड़कों के साथ।
डेट पर इस तरह जाती थी
ब्रॉक ने बताया कि वह अंजान लड़कों के साथ डेट पर जाने के लिए डेटिंग एप्स का सहारा लेती थीं। इसके जरिए वो अंजान लड़कों को इंप्रेस करती थीं और फिर डेट पर जाती थीं।
ब्रॉक के मुताबिक जब यह बात उसने बताई तो सोशल मीडिया यूजर्स की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। ब्रॉक की इस हरकत को बहुत से लोग उनकी चतुराई बता रहे हैं।
वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने लड़कों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया था। उन्होंने उन लड़कों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया था।
यह भी पढ़ें - अमरीका की रक्षा रिपोर्ट में खुलासाः महिलाओं का रेप कर रहे एलियन, कई प्रेगनेंट