हॉट ऑन वेब

शख्स पर चढ़ा अजीब शौक, 11 लाख रुपए खर्च कर बना कुत्ता, देख कर रह जाएंगे दंग

दुनियाभर में आप ने लोगों को अजीब तरह के शौक रखते हुए देखा है। अपने इस शौक के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक शख्स को कुत्ता बनने का ऐसा शौक चढ़ा कि इसके लिए उसने बकायदा 11 लाख रुपए खर्च कर दिए और अपने इस शौक को पूरा किया।

2 min read
Japan Man Got Strange Hobby Spent 11 lakh Rupees To Look Like A Dog

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन लोगों के शौक के बारे में जिसको भी पता चलता है वो हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक अजीब शौक एक शख्स को चढ़ा। इस शख्स का कुत्ता बनने का हुआ। बस फिर क्या था, अपने इस शौक को पूरा करने के लिए इस शख्स ने हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपए खर्च कर डाले। आखिरकार लाखों रुपए खर्च कर ये शख्स अपने शौक को पूरा करने में कामयाब भी रहा। सुनकर ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये बात सच है। शख्स का ये अजीब शोक अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये अजीब शौक रखने वाला शख्स जापान का रहने वाला है। जापान का इस शख्स को कुत्ता बनने का शौक ऐसा सवार हुआ कि इसके लिए इस व्यक्ति ने 11 लाख रुपए खर्च कर डाले। ये बात सुनने में बेहद अजीब लग रही होगी, लेकिन ये बिल्कुल सच है।

11 लाख रुपए खर्च कर बना कुत्ता
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जापान के इस शख्स का नाम टोको (Toco) है। इस शख्स को कुत्ता जैसे दिखने का ऐसा शौक चढ़ा कि इसने इसके लिए हजारों नहीं बल्कि पूरे 11 लाख रुपए खर्च किए।

यह भी पढ़ें - अनोखा रेलवे ट्रैक, जहां पटरी के ऊपर नहीं बल्कि नीचे चलती हैं ट्रेन

दरअसल इतने रुपए खर्च करके उसने ऐसा कॉस्ट्यूम तैयार कराया है, जिसे पहनकर वो एकदम डॉग की तरह दिखता है।

पहचानना हुआ मुश्किल
कॉस्ट्यूम में इस शख्स को पहचानना भी काफी मुश्किल हो गया है। Toco ने अपने ट्विवटर हैंडल से बाकायदा कुत्ता बनने के बाद तस्वीरें भी शेयर की हैं।

इस वजह से बना कुत्ता
टोको की ऐसी तस्वीरें जिसने भी देखी हर कोई हैरान रह गया। लोगों के मन में ये सवाल भी उठने लगा कि
आखिर ये शख्स कुत्ता क्यों बना?

दरअसल, शख्स को बचपन से ही जानवर पसंद थे। वो हमेशा से जानवरों की तरह जीना चाहता था। जानवरों में भी उसे कुत्ते सबसे ज्यादा पसंद थे।

अपने इस शौक के चलते उसने स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप Zeppet से संपर्क किया और अपने लिए एक अल्ट्रा रियलिस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम बनवाया।

वहीं Zeppet के मुतबिक, शख्स की मर्जी के अनुरूप कुत्ते का कॉस्ट्यूम तैयार किया गया। इसे पहनने के बाद वो बिल्कुल वैसे ही दिखने लगे जैसा वो दिखना चाहते थे।

40 दिन में बना कॉस्ट्यूम
Zeppet के मुताबिक, कॉस्ट्यूम बनाने में सिंथेटिक फर का इस्तेमाल किया है। इस खास कॉस्ट्यूम को बनाने में कंपनी को 40 दिन लगे। इस कॉस्ट्यूम के बदले में कंपनी ने शख्स से कुल 2 मिलियन येन यानी करीब 11 लाख 63 हजार रुपए लिए।

यह भी पढ़ें - इस देश में लगा है पैसों का पेड़, दुनियाभर से देखने आते हैं लोग

Published on:
26 May 2022 04:16 pm
Also Read
View All