पति-पत्नी के बीच अनबन के किस्से तो आपने कई सुने होंगे। एक पत्नी के साथ लोग अच्छे से निभा नहीं पाते, ऐसे में एक शख्स ऐसा भी है जिसकी एक-दो नहीं बल्कि 9 पत्नी हैं। खास बात यह है कि, इस शख्स ने एक साथ ही इन सभी लड़कियों से शादी की थी। इसके साथ ही इन्होंने सुर्खियां बंटोर ली थी। अब इन्होंने अपनी एक और इच्छा जाहिर की है।

एक पत्नी के साथ इन दिनों निभाना मुश्किल हो जाता है। आए दिन पति-पत्नी के बीच अनबन की खबरें सुनते रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच एक शख्स ऐसा भी है जो एक दो नहीं बल्कि 9 बीवियों के साथ रहता है। वो भी पूरी तरह खुश। दरअसल ये शख्स भारत का नहीं बल्कि ब्राजील का रहने वाला है। इस शख्स का नाम ऑर्थर ओ ऊर्सो है। दरअसल उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पिछले वर्ष एक साथ 9 लड़कियों के साथ शादी कर ली थी। खास बात यह है कि 9 पत्नियों से शादी के बाद अब ऑर्थर ने एक और इच्छा जाहिर की है, उनकी इस इच्छा की वजह से वो एक बार फिर चर्चा में हैं।
पेशे से मॉडल आर्थर ब्राजील के रहने वाले हैं। ऑर्थर ने जब 9 लड़कियों से शादी को इस मौके को भी खास नाम दिया। उन्होंने इसे 'फ्री लव सेलिब्रेशन' करार दिया था।
यह भी पढ़ें - एक रोटी के लिए बुजुर्ग सास को पीटती थी बहू, जानिए फिर क्या हुआ
ये है ऑर्थर की इच्छा
नौ पत्नियों संग रहने वाले एक युवक ने कहा है कि वह अपनी सभी पत्नियों के साथ बच्चे चाहते हैं। उसका कहना है कि वह सिर्फ एक या दो पत्नियों के साथ बच्चे पैदा करेगा तो ये बाकी पत्नियों के लिए सही नहीं होगा। यही वजह है कि, उन्होंने फैसला किया है कि वे अपनी सभी 9 पत्नियों के साथ संतान पैदा करेंगे।
आर्थर का ये फैसला अब ब्राजील के साथ साथ पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने आर्थर को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर दिया है।
ऐसे की थी 9 लड़कियों से शादी
दरअसल साओ पाउलो में रहने वाले आर्थर को अलग अलग वक्त में 9 लड़कियों से प्यार हो गया तो उन्होंने सोचा किसी का दिल क्या दुखाना तो उन्होंने उन 9 की 9 लड़कियों से उनकी रजामंदी के साथ शादी कर ली।
एक पत्नी तलाक लेना चाहती है
आर्थर की पहली पत्नी लुआना कजाकी हैं। आर्थर ने पिछले साल नवम्बर में एक चर्च में शादी की थी। उन्होंने कैथोलिक रीति रिवाज से 9 महिलाओं से शादी की थी।उनका कहना था कि ये उनका एक विवाह के प्रति विरोध है।
हालांकि अब आर्थर की एक पत्नी ने उन्हें तलाक देने की बात कही है। अगाथा नाम की आर्थर की पत्नी ने कहा कि वह बहुविवाह में विश्वास नहीं करती हैं। आर्थर ने कहा, 'मेरी अन्य पत्नियों को लगता है कि उसका एटीट्यूड ठीक नहीं है। मुझे पता है कि मैंने अपनी एक पत्नी को खो दिया है।'
यह भी पढ़ें - Solar Storm: धरती की ओर 21.85 लाख किमी प्रति घंटे की गति से आ रहा सौर तूफान, जानिए कब होगी टक्कर