साउथ फ्लोरिडा ( South Florida ) में एक गाय ( Cow ) पुलिस के जी का जंजाल बनी गाय ( Cow ) को तलाशने के लिए पुलिस ( Police ) को ट्वीटर पर मांगनी पड़ी मदद
नई दिल्ली। अक्सर लोगों को आपने पुलिस स्टेशन ( Police Station ) जाते तब देखा होगा जब उनका कोई करीबी लापता हो गया हो या फिर उन्हें किसी तरह की कोई दूसरी शिकायत दर्ज करानी पड़े। लेकिन आजकल फ्लोरिडा पुलिस एक अजीब घटना की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है।
दरअसल यहां एक गाय ने पुलिस को नाकों चने चबवा दिए है। अब जब आप इस वाकये के बारे में सुनेंगे तो आपका हैरान होना भी तय है। एक गाय बार-बार पुलिस को चकमा देकर भाग जा रही है। साउथ फ्लोरिडा ( South Florida ) में एक गाय ( Cow ) कई दिनों से गुमशुदा है।
पिछले एक हफ्ते से पुलिस ( Police ) गाय की तलाश में जुटी हुई है। गाय ने पुलिस की नाक में इस कद्र दम कर रखा है कि पेमब्रोक पाइंस पुलिस डिपार्टमेंट गाय को ट्विटर पर लोगों से गाय ढूंढने के लिए मदद मांगनी पड़ी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मादा गाय, भूरे रंग की है और सफेद है।
इसके साथ ही पोस्टर में लिखा है कि ये दिखते ही गायब होने वाली, बाड़ कूदने में माहिर है और इसे तालाब में पड़े रहने में मजा आता है। लेकिन इसे सड़क पर घूमना पसंद है। कृप्या आप सब गाड़ी चलाते समय सावधान बरते। जबकि गाय पर चलते हुए हिंसा करने और पुलिस को चकमा देने का आरोप लगा है।