
ऑप्टिकल एल्यूजन की तस्वीरों को इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीरें दिमागी कसरत कराने के साथ ही आपके व्यक्तित्व का राज खोलने में भी हेल्पफुल होती हैं। कुछ तस्वीरों में जहां आसान पहेलियां आपको दिखाई देती हैं, तो कुछ तस्वीरों में रंग या शब्द की खोज से आप अपने खोजी अनुभवों को बढ़ा सकते हैं। ऐसी की एक आखों को भ्रम पैदा करने वाली तस्वीर है, जिसमें अंग्रेजी के कुछ शब्द छिपे हुए हैं। इन शब्दों आसानी से नहीं देखा जा सकता है। लेकिन 10 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने इन्हें महज कुछ सेकेंड में ही खोज निकाला।
आपके पास भी तेज तर्रार दिमाग और गिद्ध जैसी नजरें हैं तो आप भी इस तस्वीर में छिपे अंग्रेजी के शब्दों को खोज कर दिखाएं।
इस आखों में भ्रम पैदा करने वाली तस्वीर में अंग्रेजी के कुल 6 वर्ड छिपे हुए हैं। 10 फीसदी लोगों ने 10 सेकेंड में इन सभी शब्दों को खोज निकाला, लेकिन कुछ लोग चार और कुछ तीन ही खोज पाएं। क्या आपको 10 सेकेंड में ये सभी 6 शब्द नजर आगए। अगर जवाब हां है तो आप भी उन जीनियस में शामिल हो गए हैं।
अगर जवाब ना है तो आपको इन शब्दों को खोजने में हम मदद कर देते हैं। कुछ हिंट्स के जरिए आप इस तस्वीर में छिपे शब्दों को आसानी से खोज लेंगे।
यह भी पढ़ें - Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है रिमोट, सिर्फ एक फीसदी लोगों को ही आया नजर, क्या आपको दिखा?
हर कोई कभी-कभी एक अच्छी पहेली को पसंद करता है और नियमित रूप से कठिन शब्द खोजों को हल करने से आपकी समस्या सुलझाने के कौशल और तार्किक सोच में भी सुधार हो सकता है।
आपको बस इतना करना है कि दी गई तस्वीर में शब्दों को खोजना है। इस तस्वीर में परिवार के सभी सदस्य किताब पढ़ रहे हैं। कुछ सोफे पर बैठे हैं तो कोई जमीन पर बिछे कारपेट पर। इस तस्वीर में ज्यादातर शब्द इन्हीं सदस्यों के आस-पास लिखे हुए हैं।
ये हैं कुल 6 शब्द
इस तस्वीर में अंग्रेजी के जो 6 शब्द छिपे हैं वो हैं Book, words, story, pages, read और novel.
यह भी पढ़ें - Optical Illusion: इस तस्वीर में अपने शिकार पर घात लगाकर बैठी है लोमड़ी, क्या आपको आई नजर