माता-पिता से बड़ा दुनिया में कोई रिश्ता नहीं होता है। खास तौर मां अपने बच्चे से और बच्चा अपनी मां से जो जुड़ाव रखता है उसको बयां करना भी मुश्किल हैं। मां बच्चे के बीच के इस रिश्ते का ऐसा ही भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चे अपनी मां को याद कर गाना गा रहा है।
मां और उसके बच्चे से बढ़कर इस दुनिया का कोई रिश्ता नहीं होता है। खास बात यह है कि मां की कमी दुनिया की कोई चीज पूरा भी नहीं कर सकती है। इस रिश्ते के बारे में जितना कहा जाए कम है, क्योंकि भगवान ने मां को बनाया ही ऐसा है। जिसकी जगह लेना तो दूर उसकी बराबरी करना भी मुश्किल होता है। मां और बेटे के बीच इस रिश्ते का भावुक करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल जब मां बेटे से दूर हो जाती है कि उसकी कमी को एक बेटा गाकर बयां कर रहा है। बेटे के इस गाने को जिसने सुना वो भावुक हो गया। मां से दूर रहने का दर्द शब्दों में भी बयां नहीं किया जा सकता है। इस वीडियो में एक बच्चा अपनी मां को याद करके ऐसा गाना गा रहा है, जिसे सुनकर आप इमोशनल हो जाएंगे।
मां से दूर रहने का दर्द शब्दों में भी बयां नहीं किया जा सकता है। इस वीडियो में एक बच्चा अपनी मां को याद करके ऐसा गाना गा रहा है, जिसे सुनकर आप इमोशनल हो जाएंगे।
भावुक कर देगी बच्चे की पुकार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपकी आंखों से अपने आप आंसू निकल सकते हैं। वीडियो में एक बेटा अपनी मां को याद करके भावुक हो गया है और दिल छूने वाला गाना गा रहा है।
यह भी पढ़ें - 29 की उम्र में ये लड़की कमाती है 3 करोड़ रुपए सालाना, काम की लिस्ट जानकर रह जाएंगे दंग
वीडियो में आप बच्चे को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का गाना 'माई बिना जिंदगी अधूरा' गाते सुन सकते हैं।
जिसने भी इस वीडियो में बच्चे को गाना गाते सुना वो भावुक तो हुआ ही, उसकी आंखें भी नम हो गईं।
लोगों के आंखों में आंसू ला दिए हैं। बता दें कि इस गाने को गाते समय खुद खेसारी लाल यादव भी भावुक हो गए थे।
आप देख सकते हैं कि बच्चा लकड़ी की तख्त पर बैठा हुआ है। इसके बाद वह अपनी मां को याद करता है और यही गाना गाने लगता है।
गाना गाते हुए बच्चे की आंखों से बह रहे आंसू भी देखे जा सकते हैं। बच्चा अपनी मां की याद में यह गाना गा रहा है। बच्चे की आवाज में उसके मां से जुदाई के दर्द को आसानी महसूस किया जा सकता है।
इस वीडियो को बनारसी बीट्स नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'बच्चे का ये गाना आपके दिल को छू जाएगा।
यह भी पढ़ें - दुनिया की सबसे लंबी कार, स्वीमिंग पूल सहित हैलीकॉप्टर उतरने के लिए भी जगह