हॉट ऑन वेब

जब लड़की बनकर सड़क पर निकला पड़ा लड़का, किसी ने छुआ प्राइवेट पार्ट तो किसी ने पार कर दी सारी हदें

एक लड़के ने जब महिलाओं की तकलीफ को समझने की कोशिश भी की तो महज एक घंटे में ही उसके साथ ऐसी—ऐसी घटनाएं हुई जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 min read
Nov 26, 2018
omg
जब लड़की बनकर सड़क पर निकला पड़ा लड़का, किसी ने छुआ प्राइवेट पार्ट तो किसी ने पार कर दी सारी हदें

नई दिल्ली: घर हो या बाजार, स्कूल हो या आॅफिस महिलाओं के लिए कोई भी जगह सेफ नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं को न जाने कितना कुछ सहना पड़ता है। इस दर्द को सिर्फ महिलाएं ही समझ सकती हैं। वहीं, जब एक लड़के ने इस तकलीफ को समझने की कोशिश भी की तो महज एक घंटे में ही उसके साथ ऐसी—ऐसी घटनाएं हुई जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

शॉर्ट फिल्म के जरिए दिया गया संदेश

दरअसल, ये एक शॉर्ट फिल्म का सीन है। मर्द अॉफिशियल ने इस वीडियो को अपने यू-ट्यूब चैनल पर 'सह के देखो' हैशटैग से शेयर किया है। फरहान अख्तर, फिरोज अब्बास और पॉपुलेशन फाउंडेशन इंडिया ने यह शॉर्ट फिल्म बनाई है। इस फिल्म का उद्देश्य है कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुरुष वर्ग उनके लिए स्टैंड ले।

प्राइवेट पार्ट छूने से लेकर अश्लील इशारों तक...

तीन मिनट के इस वीडियो में एक लड़की तैयार होकर घर से निकलती है, रास्ते में ही उसे कालोनी का एक लड़का सामने से आता दिखता है, वह उसे गंदी नजरों से घूरता है। इसके बाद लड़की आगे चलती है, जहां एक सब्जी वाला उसे बुरी नीयत से देखता है। इसके बाद सड़क पर सरेआम उसे एक लड़का उसके प्राइवेट पार्ट को छूता है। कुछ दूर और चलने पर एक देखकर एक आॅटो रिक्शा डाइवर अश्लील इशारे करता था। घिनौनापन यहीं नहीं खत्म होता, लड़की अपने घर वापस लौट रही होती है, तभी दो लड़के स्कूटी से आते और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं। लड़की तुरंत भागते हुए घर पहुंचती है।

'कैसे झेल लेते हो तुम लोग ये सब'

अाखिर सीन में लड़का अपना मेकअप हटाता है और लड़के के रूप में सामने आता है। वह कहता है, 'झेल कैसे लेते हो तुम लोग ये सब। ये घिनौनापन, हर दिन हर वक्त हर जगह। मैं तो एक घंटा भी नहीं झेल पाया ये।'

Published on:
26 Nov 2018 12:48 pm