हनी सिंह से वैसे तो कई सारे विवाद जुड़े हुए हैं लेकिन उनसे जुड़ा एक ऐसा भी विवाद है जिसके बारे में शायद कोई नहीं जानता है।
नई दिल्ली: भारत में रैपिंग को एक अलग आयाम पर पहुंचाना वाले पॉप सिंगर हनी सिंहHoney Singh आज 36 साल के हो गए हैं। आपको बता दें कि हनी सिंह ने उस समय रैप करना शुरू किया था जब भारत में इसका वजूद भी नहीं था। हनी सिंह ने अपने करियर में जितनी ऊंचाइयां हासिल की हैं उससे कहीं ज्यादा उनसे जुड़े विवादों की लिस्ट है। आज हम आपको हनी सिंह से जुड़े ऐसे विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
आपको याद होगा कि पिछले कुछ सालों से हनी सिंह ने बॉलीवुड से दूरियां बनाई हुई थी और इसके पीछे उनकी बीमारी का हवाला दिया जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि हनी सिंह ज्यादा शराब पीने लगे थे जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो रही थी जिसके बाद उन्हें रिहैब जाना पड़ा था। लेकिन कुछ ख़बरों के मुताबिक़ हनी सिंह एक घटना के बाद से बॉलीवुड से दूर हो गए थे।
शाहरुख खान ने जड़ दिया था थप्पड़
ऐसा कहा जाता है एक प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान Shahrukh Khan ने हनी सिंह को थप्पड़ जड़ दिया था जिसकी वजह से हनी सिंह डिप्रेशन में चले गए थे। इस वाकये के बाद हनी सिंह की हालत ज्यादा खराब होने लगी थी और उन्हें अपना इलाज करवाना पड़ा तब जाकर वो इस डिप्रेशन से बाहर निकल पाए। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो हम नहीं बता सकते हैं लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में दबी जुबान में ये बातें अक्सर होती रहती हैं।