इंडियन रीजनल

G – 20 पर सियासी जंग, मुख्यमंत्री बघेल ने PM मोदी पर किया तीखा वार, बोले – प्रचार-प्रसार तो हो रहा है पर रिजल्ट..

CG Politics : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर सियासी हमला बोला है।

less than 1 minute read
Sep 10, 2023
G - 20 पर सियासी जंग, मुख्यमंत्री बघेल ने PM मोदी पर किया तीखा वार, बोले - प्रचार-प्रसार तो हो रहा है पर रिजल्ट..

रायपुर। CG Politics : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर सियासी हमला बोला है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने जी- 20 सम्मेलन पर कहा, इसके पहले इंदिरा गांधी के बुलावे पर 100 राष्ट्राध्यक्ष आए थे। (CG Politics) इसमें 20 में तो कुछ लोग अब भी नहीं आए हैं।

CG Assembly Election 2023 : विपक्ष के नेता खरगे को भी नहीं बुलाया गया है। यहां अभी तो सिर्फ प्रचार-प्रसार का तरीका दिखाई दे रहा है। अब बैठक का क्या रिजल्ट निकलता है। (CG Politics) मुख्यमंत्री ने परिवर्तन यात्रा में भाजपा नेताओं की सुरक्षा को लेकर कहा, पूरी सुरक्षा दी जाएगी। (CG Politics) ये तो सुरक्षा दे नहीं पाए। झीरम जैसी घटना हो गई। (CG Politics) हमारे नेता शहिद हो गए। एक महीने पहले ही यूनिफाइड कमांड की बैठक कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पूरी सुरक्षा दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा के लोग मणिपुर कब जाएंगे

CG Assembly Election 2023 : भाजपा नेताओं के राज्यपाल से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में अपराध घटा है। (CG Politics) तुलना करें पूर्व सरकार के दौरान या अन्य भाजपा शासित राज्यों से तो घटनाएं कम हुई हैं। (CG Politics) भाजपा के लोग मणिपुर कब जाएंगे, पीड़ित परिवार से कब मिलेंगे, यह पहले बताएं।

Published on:
10 Sept 2023 01:12 pm
Also Read
View All