बैठक में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत शामिल थे। इन नेताओं ने स्क्रीनिंग समिति में टिकट के दावेदारों के नामों पर विचार करने के बाद शनिवार सभी संभागों के प्रमुख नेताओं को बुलाकर दावेदारों के बारे में चर्चा की, जिसमें 19 वे सीटें शामिल हैं, जहां कांग्रेस के विधायक नहीं है। साथ ही जिन विधायकों की फरफारमेंस रिपोर्ट ठीक नहीं आई उस क्षेत्र के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।