इंदौर और पचमढ़ी में दृश्यता सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई, है यहां आगामी दो दिनो में तापमान और भी गिरेगा।
इंदौर/ उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के चलते, साथ ही साथ अरब सागर नमी खत्म होने से मध्य प्रदेश में अब तेज ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम साफ होने के कारण सूबे की आर्थिक नगरी इंदौर समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। इंदौर और पचमढ़ी में दृश्यता सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई, है यहां आगामी दो दिनो में तापमान और भी गिरेगा। राजधानी भोपाल में दिसंबर का सबसे सर्द दिन और रात दर्ज हुआ। रात का पारा 11 से नीचे लुढ़ककर 10.6 डिग्री पर आ गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा।
यहां अब भी कोहरे का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर समेत प्रदेश के अधिकतर संभागों के जिलों में अगले दो दिन तापमान और भी गिरेगा। इसके चलते दिन और रात में ठंड और भी बढ़ेगी। ठंड बढ़ने का कारण बादल और कोहरा छटने से हो रहा है। अभी तीन-चार दिन तक कोई सिस्टम नहीं होने से मौसम शुष्क रहेगा। इसी कारण ठंड बढ़ेगी। हालांकि, प्रदेश के खंडवा और खरगोन में आज कोहरे का असर रहेगा।
पचमढ़ी से ठंडी रात ग्वालियर में रही
प्रदेश में सबसे ठंडी रात ग्वालियर में रही। यहां रात का तापमान 7.4 तक आ गया, जबकि पचमढ़ी में यह 7.6 दर्ज किया गया। हालांकि सबसे गर्म रात होशंगाबाद में रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन सतना में 18.3 डिग्री सेल्सियस के बाद भोपाल में 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
सूरज निकलते ही गिरेगा रात का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार बादल छटने के कारण सूरज निकलने लगा है। ऐसे में अब सर्दी बढ़ेगी। मौसम साफ होने से जमीन की गर्मी बाहर निकलती है। इसी कारण तापमान में गिरावट होती है। बादल छाने के कारण यह गर्मी बाहर नहीं जा पाती है। जिससे तापमान में गिरावट नहीं होती है।
पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की हत्या, बेरहमी से उतारा मौत के घाट, देखें Video